Home दिल्ली-एनसीआर Delhi University Bomb Threat: रामजस और मिरांडा हाउस खाली, नॉर्थ कैंपस में...

Delhi University Bomb Threat: रामजस और मिरांडा हाउस खाली, नॉर्थ कैंपस में हाई अलर्ट

0
30

Delhi University Bomb Threat: रामजस और मिरांडा हाउस खाली, नॉर्थ कैंपस में हाई अलर्ट

राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस स्थित रामजस कॉलेज और मिरांडा हाउस को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला। सूचना मिलते ही दोनों कॉलेजों को तुरंत खाली करा लिया गया और पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, सुबह कॉलेज प्रशासन को धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ, जिसके बाद एहतियातन सभी छात्र-छात्राओं और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। मौके पर दिल्ली पुलिस के साथ बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीम पहुंची और सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया।

जांच के दौरान कॉलेज परिसर के हर कोने की बारीकी से तलाशी ली गई, हालांकि शुरुआती जांच में अब तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। बावजूद इसके सुरक्षा एजेंसियां किसी भी तरह का जोखिम लेने के मूड में नहीं हैं और इलाके में हाई अलर्ट जारी है।

पुलिस ने ईमेल भेजने वाले की पहचान के लिए जांच तेज कर दी है। साइबर टीम ईमेल के सोर्स और लोकेशन का पता लगाने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि हाल के महीनों में इस तरह की धमकियों के कई मामले सामने आए हैं, जिनमें ज्यादातर बाद में फर्जी साबित हुए हैं, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर हर बार पूरी कार्रवाई जरूरी होती है।

इससे पहले चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, पंजाब-हरियाणा सचिवालय और फिरोजपुर जिला अदालत समेत कई जगहों को भी इसी तरह के धमकी भरे ईमेल मिल चुके हैं। जालंधर के स्कूलों को भी हाल ही में अलर्ट किया गया था।

फिलहाल एजेंसियां इस मामले में ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ के नाम से भेजे गए ईमेल की भी जांच कर रही हैं। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here