Delhi College Event: विवेकानन्द कालेज में पूर्व छात्र मिलन समारोह का शानदार आयोजन
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : विवेकानंद महाविद्यालय के शारदा हॉल में पूर्व छात्र मिलन समारोह का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह आयोजन आईक्यूएसी एवं एलुमनाई समिति के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक रूप से दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया, जिसमें महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. पिंकी मौर्या, वरिष्ठ शिक्षक गण एवं विशिष्ट अतिथियों ने सहभागिता की। इस आयोजन की संयोजिका डॉ. योजना कालिया के कुशल संयोजन और संयोजक मंडल डॉ. शीतल , डॉ शिवानी कालरा, डॉ अंजलि के सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के विभिन्न बैचों के पूर्व छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने छात्र जीवन की स्मृतियों को साझा किया।

विशेष रूप से बैच 1972–75 की पूर्व छात्रा एवं महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्या डॉ. रेनु साहनी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, अनुभव-वाचन एवं प्रेरणादायक वक्तव्य भी आयोजित किए गए, जिनसे वातावरण अत्यंत भावनात्मक एवं प्रेरणादायक बन गया। 1993–96बैच की मीना पाण्डेय ने भी अपने विचार व्यक्त किए और महाविद्यालय से जुड़ी स्मृतियों को साझा किया। साथ ही अंग्रेजी विशेष की 2012-15बैच की छात्रा श्रुति ने भी अपने अनुभव साझा कर कार्यक्रम को और समृद्ध बनाया। इसके साथ ही अलग- अलग बैच की पूर्व छात्राओं ने अपने अनुभव साझा कर कार्यक्रम में शामिल होने पर गर्व महसूस किया। समारोह के अंत में केक कटिंग कर सभी एलुमनी का धन्यवाद ज्ञापन किया गया तथा भविष्य में ऐसे आयोजनों को निरंतर आयोजित करने की आशा व्यक्त की गई। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ |



