सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

IND vs ZIM 3rd ODI: सिकंदर पर भारी पड़े शुभमन, टीम इंडिया ने किया क्लीन स्वीप

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

भारत ने जिम्बाब्वे को तीसरे मैच में 13 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे को 290 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 49.3 ओवर में 276 रन ही बना पाई। इस तरह जिम्बाब्वे को तीसरे वनडे मुकाबले में 13 रन से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम ने इससे पहले जिम्बाब्वे को दूसरे वनडे में पांच विकेट और पहले वनडे में 10 विकेट से हराया था।

शुभमन का शानदार शतक शुभमन गिल

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने अच्छी शुरुआत की। शिखर धवन के 40 और कप्तान राहुल के 30 रन की बदौलत भारत ने पहले विकेट के लिए 63 रन जोड़े। हालांकि, राहुल के बाद धवन भी जल्दी आउट हो गए और 21 ओवर में 84 रन पर दो विकेट गंवाकर टीम इंडिया संघर्ष कर रही थी। इसके बाद शुभमन गिल और ईशान किशन ने पारी संभाली। दोनों ने 140 रन की साझेदारी की और भारत का स्कोर 224 तक ले गए। 43वें ओवर में ईशान किशन 50 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, गिल इसके बाद भी जमे रहे और शतकीय पारी खेली। अंत में संजू सैमसन ने दो छक्के लगाकर भारत का स्कोर 289 तक पहुंचाया।

सिकंदर रजा का शतक भी जिम्बाब्वे को जीत नहीं दिला सका शतक लगाने के बाद सिकंदर रजा

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरूआत इस बार भी खराब रही। सात रन के स्कोर पर टीम ने अपना पहला विकेट गिरा दिया। इसके बाद सीन विलियम्स ने थोड़े रन बनाए और लगा कि वो लंबी पारी खेलेंगे लेकिन वो 45 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद जिम्बाब्वे के नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहा। हालांकि एक छोर पर सिकंदर रजा रन बना रहे थे। भारतीय गेंदबाजों ने इस बार भी सही लाइन लेंथ पर बॉल डालकर जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों को परेशान किया। एक समय लगा था कि जिम्बाब्वे हार जाएगी लेकिन सिकंदर रजा ने संभाल लिया। उन्होंने एवंस के साथ जबरदस्त 104 रन की जबरदस्त साझेदारी की। भारतीय गेंदबाजी अंतिम दस ओवरों में बिल्कुल बेकार रही। सिकंदर रजा ने 95 गेंदों में 115 रन बनाए। अंतिम समय में शुभमन गिल ने उनका शानदार कैच लिया। जिम्बाब्वे की पूरी टीम अंत में 276 रन ही बना पाई। टीम इंडिया की तरफ से दीपक चाहर 2, आवेश खान 3 , कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए।

Advertisement

3rd ODI | Hindi | Highlights | India Tour Of Zimbabwe | 22nd August 2022

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *