सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 24 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Indian Arts Foundation: इंडियन आर्ट्स फाउंडेशन द्वारा किया गया कवि सम्मेलन का आयोजन : संजीव शर्माMCD New Guidelines: चौथी मंजिल और उससे ऊपर नहीं चल सकेंगे गेस्ट हाउस निगम नें लिया उचित फैसला श्री दत्त शर्माFriends Colony Industrial Area: फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में विकास कार्यों के लिए उद्यमियों ने विधायक संजय गोयल का जताया आभारYamuna Cleaning Delhi: यमुना की स्वच्छता के लिए लगातार प्रयासरत है ट्रिपल इंजन सरकार : प्रवेश शर्माWard Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबा

Yamuna Water Level Delhi: यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के करीब, सरकार ने जारी की एडवाइजरी

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Yamuna Water Level Delhi: यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के करीब, सरकार ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और बाढ़ का खतरा गहराता जा रहा है। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने स्थिति को देखते हुए रविवार को देर शाम एडवाइजरी जारी की। विभाग ने कहा है कि आने वाले 36 घंटों में यमुना का जलस्तर खतरनाक स्तर को पार कर सकता है। अनुमान है कि 19 अगस्त की सुबह 2 बजे तक यमुना का जलस्तर 206 मीटर से ऊपर जा सकता है, जो राजधानी के लिए गंभीर स्थिति पैदा करेगा।

वर्तमान में यमुना का जलस्तर 204.6 मीटर दर्ज किया गया है, जो पहले ही चेतावनी स्तर (204.50 मीटर) से ऊपर है। खतरे का निशान 205.33 मीटर पर है और अब जलस्तर उस सीमा से मात्र कुछ ही मीटर दूर है। विभाग ने यमुना के किनारे बसे इलाकों और घाटों को खाली करने के निर्देश जारी कर दिए हैं ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

स्थिति बिगड़ने का मुख्य कारण हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया भारी मात्रा में पानी है। रविवार (17 अगस्त) को शाम 4 बजे बैराज से करीब 1.76 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिसे दिल्ली पहुंचने में लगभग 36 घंटे लगते हैं। अधिकारियों का कहना है कि जब तक पानी का बहाव कम नहीं होता, तब तक यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ने की संभावना है।

Advertisement

केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि यमुना में जलस्तर की बढ़ोतरी का मुख्य कारण वजीराबाद और हथिनी कुंड बैराज से हर घंटे छोड़ा जा रहा पानी है। पुराना रेलवे पुल (ओल्ड रेलवे ब्रिज) यमुना के प्रवाह और संभावित बाढ़ खतरे की निगरानी का प्रमुख बिंदु है।

सरकार और प्रशासन ने कहा है कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। सभी संबंधित एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है और निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। राहत एवं बचाव दल भी चौकस कर दिए गए हैं। यदि यमुना का जलस्तर 206 मीटर को पार करता है, तो दिल्ली के कई निचले इलाकों में पानी भरने की संभावना है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *