सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

World Athletics Championships: फाइनल्स में पहुंची अनु रानी, अब नीरज चोपड़ा पर नजरे

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

भारत की महिला भाला फेंक खिलाड़ी अन्नू रानी ने अपने आखिरी थ्रो में 59.60 मीटर भाला फेंक कर विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल्स के में जगह बनाई। अनु रानी पर शुरू में ही बाहर होने का खतरा मंडरा रहा था क्योंकि उनका पहला प्रयास ‘फाउल’ हो गया था, जबकि दूसरे प्रयास में वह 55.35 मीटर तक ही भाला फेंक पाई थीं। आखिर में वह 59.60 मीटर भाला फेंकने में सफल रहीं, जो फाइनल्स में जगह बनाने के लिए काफी था। वह ग्रुप बी क्वालीफिकेशन दौर में पांचवें स्थान पर रहीं और उन्होंने दोनों ग्रुप में आठवें सर्वश्रेष्ठ प्रयास के आधार पर फाइनल्स में जगह बनाई। यह 29 वर्षीय राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक 60 मीटर तक नहीं पहुंच पाईं लेकिन उनके पास शनिवार को होने वाले फाइनल्स में अपने प्रदर्शन में सुधार करने का मौका रहेगा। उनका सीजन का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 63.82 मीटर है। दो वर्गों में 62.50 मीटर या 12 सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों ने फाइनल्स में जगह बनाई। केवल तीन प्रतियोगी ही 62.50 मीटर के स्वत: क्वालीफाइंग मार्क को हासिल कर पाये। विश्व चैंपियनशिप में तीसरी बार भाग ले रही अन्नू ने लगातार दूसरी बार इस प्रतियोगिता के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है। वह 2019 में दोहा में पिछली विश्व चैंपियनशिप में 61.12 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ फाइनल में आठवें स्थान पर रही थी।

नीरज चोपड़ा पर होंगी निगाहे World Athletics Championships 2022: All India results and schedule | More  sports News - Times of India

ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा शुक्रवार (भारतीय समयानुसार सुबह 5:35 बजे) पुरुषों के भाला फेंक के क्वालिफिकेशन राउंड के ग्रुप ए में इवेंट में उतरेंगे। टोक्यो खेलों के सिल्वर मेडलिस्ट जाकुब वालदेच (चेक गणराज्य) और लंदन ओलंपिक 2012 के गोल्ड मेडलिस्ट केशोर्न वालकॉट (त्रिनिदाद एवं टोबैगो) भी उनके ग्रुप में होंगे। फाइनल रविवार को होगा। नीरज दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। 2017 में लंदन में हुए वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज फाइनल्स के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाए थे। जबकि 2019 में हुई वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में वह कोहनी की सर्जरी के चलते हिस्सा नहीं ले पाए थे। नीरज के अलावा एक अन्य भारतीय युवा जैवलिन थ्रोअर रोहित यादव भी टूर्नामेंट में भाग लेंगे।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *