Home मैं भी रिपोर्टर नई इलेक्ट्रिक बसों के आने से दिल्ली में कनेक्टिविटी और भी बेहतर...

नई इलेक्ट्रिक बसों के आने से दिल्ली में कनेक्टिविटी और भी बेहतर होगी : दर्शन सिंह

0
26

नई इलेक्ट्रिक बसों के आने से दिल्ली में कनेक्टिविटी और भी बेहतर होगी : दर्शन सिंह

नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : दिल्ली सरकार राजधानी में सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क को सशक्त बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण योजना पर काम कर रही है। इसके अंतर्गत भारत सरकार की पीएम ई ड्राइव स्कीम (प्रधानमंत्री इलेक्ट्रिक ड्राइव रेवोलुशन इनोवेटिव व्हीकल एन्हांसमेंट) के तहत 2800 एयर कंडीशन्ड लो फ्लोर इलेक्ट्रिक बसों को डीटीसी के बेड़े में शामिल किए जाने पर काम चल रहा है। इसी विषय पर बात करते हुए नवीन शाहदरा जिला पूर्व उपाध्यक्ष दर्शन सिंह ने कहा कि दिल्ली सरकार के इस फैसले से सार्वजनिक परिवहन की पहुंच में बड़ा सुधार होगा और दिल्ली के उन क्षेत्रों को बड़ा लाभ मिलेगा जहां सुविधाएं कम हैं। उन्होंने बताया कि अलग अलग लॉट में इस साल तक सभी बसें आ जाएंगी और दिल्ली सरकार का यह लक्ष्य है कि इस साल तक दिल्ली में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या को बढ़ाकर 7500 किया जाए। श्री सिंह ने बताया कि दिल्ली सरकार का फोकस केवल मुख्य मार्गों पर बसें बढ़ाने तक सीमित नहीं है बल्कि उन इलाकों तक भी सार्वजनिक परिवहन पहुंचाने पर है जहां अभी सुविधाएं अपेक्षाकृत कम हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के इस फैसले से कनेक्टिविटी बेहतर होगी और शहर के दूर दराज के इलाकों तक बस सेवा का विस्तार होगा। श्री सिंह ने कहा कि इससे लोगों को घर या कॉलोनी के नजदीक से बस सुविधा मिल सकेगी और मेट्रो व अन्य सार्वजनिक परिवहन साधनों तक पहुंच भी आसान हो जाएगी। उन्होंने बताया कि भारत सरकार की पीएम ई ड्राइव स्कीम के तहत नौ मीटर वाली 1400 और 12 मीटर लंबाई वाली 1400 इलेक्ट्रिक बसों को डीटीसी के बेड़े में शामिल किया जाएगा। श्री सिंह ने बताया कि यह पहल दिल्ली सरकार के उस बड़े विजन का हिस्सा है जिसका उद्देश्य पूरे शहर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए डीटीसी की बसों की संख्या बढ़ाना और जीरो एमिशन आधारित ट्रांसपोर्ट संसाधनों की हिस्सेदारी को भी बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार दिल्ली की जनता को अधिक से अधिक सुविधाएं देने के लिए पूरी तरह से प्रयासरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here