सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 12 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Diwali Cleanliness Drive: दीपावली के बाद सड़कों पर फैली गंदगी तेजी से साफ कराई : संदीप कपूरYamuna River Cruise: यमुना में क्रूज चलने से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, कारोबार बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे : प्रवीण निमेषDelhi Air Pollution: दिल्ली की हवा हुई जहरीली, सांस लेना भी हुआ मुश्किल : हाजी जरीफRampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारी

BJP और JDS में होगा गठबंधन?बोम्मई ने कुछ यूं किया इशारा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

कर्नाटक में BJP और JDS में होगा गठबंधन? बसवराज बोम्मई ने कुछ यूं किया इशारा

जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी के बाद अब बीजेपी के वरिष्ठ नेता बसवराज बोम्मई ने भी जेडीएस और बीजेपी के गठबंधन को लेकर संकेत दे दिए हैं.

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने रविवार (16 जुलाई) को 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले जेडीएस के एनडीए में शामिल होने को लेकर बातचीत का संकेत दिया. जेडीएस के एनडीए में शामिल होने की संभावना पर एक सवाल के जवाब में बोम्मई ने कहा, “इसे लेकर हमारे नेतृत्व और जेडीएस के अध्यक्ष एचडी देवेगौड़ा के बीच चर्चा होनी है.”

बसवराज बोम्मई ने कहा कि भविष्य का राजनीतिक घटनाक्रम इन चर्चाओं के नतीजों पर आधारित होगा. हाल ही में बीजेपी और जेडीएस के नेताओं की तरफ से लोकसभा चुनाव से पहले सहमति बनने के पर्याप्त संकेत मिल चुके हैं. बीजेपी के दिग्गज नेता बीएस येदियुरप्पा ने कहा था कि उनकी पार्टी और जेडीएस मिलकर राज्य में कांग्रेस सरकार से लड़ेंगे.

एचडी कुमारस्वामी का भी गठबंधन को लेकर संकेत 

Advertisement

इससे पहले कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने सोमवार (12 जून) बीजेपी के साथ गठबंधन को लेकर बयान जारी किया था. उन्होंने कहा था, “2024 के लोकसभा चुनावों के लिए चुनावी समझौते पर फैसला समय आने पर लिया जाएगा. पार्टी को पास फिलहाल संसदीय चुनाव के लिए कोई प्रस्ताव नहीं है.”

बीजेपी ने नहीं की विपक्ष के नेता की नियुक्ति

विधानमंडल सत्र शुरू होने के दो सप्ताह बाद भी बीजेपी ने अभी तक विधानसभा में विपक्ष के नेता की नियुक्ति नहीं की है. देरी के लिए पार्टी को राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस सहित विभिन्न वर्गों से आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. बोम्मई ने इसे लेकर कहा कि यह 18 जुलाई के बाद नियुक्ति हो सकती है.

बता दें कि, बीजेपी ने कर्नाटक में 2019 के लोकसभा चुनावों में राज्य की कुल 28 सीटों में से 25 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि एक सीट पर निर्दलीय समर्थित जीता. कांग्रेस और जेडीएस ने एक-एक सीट हासिल की थी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *