सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

भारत जोडो न्याय यात्रा में शामिल होंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव? कांग्रेस अध्यक्ष ने भेजा न्योता

3 मिनट पढ़ें
यात्रा में शामिल होंगे अखिलेश यादव

भारत जोडो न्याय यात्रा में शामिल होंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव? कांग्रेस अध्यक्ष ने भेजा न्योता

Advertisement

भारत जोडो न्याय यात्रा में शामिल होंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव? कांग्रेस अध्यक्ष ने भेजा न्योता

कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को राहुल गांधी के नेतृत्व वाली पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा में भाग लेने के लिए निमंत्रण दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को 16 फरवरी को उत्तर प्रदेश पहुंचने पर यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया है।

इस यात्रा के तहत 16 फरवरी को यूपी के चंदौली के सैयदराजा स्थित नेशनल इंटर कॉलेज मे एक जनसभा का आयोजन किया जाएगा। इसमें शामिल होने के लिए अखिलेश यादव को आमंत्रित किया गया था. अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि अखिलेश यादव राहुल गांधी के दौरे को स्वीकार करेंगे या नहीं.

निमंत्रण को लेकर अखिलेश यादव ने कसा था तंज

इससे पहले रविवार (4 फरवरी) को अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए निमंत्रण को लेकर तंज कसा था. उन्होंने कहा था कि कई बड़े कार्यक्रम होते हैं लेकिन निमंत्रण नहीं मिलता.

दरअसल, जब अखिलेश यादव से मीडिया की ओर से पूछा गया कि क्या आप भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे? इस पर सपा अध्यक्ष ने कहा, ”मुश्किल तो ये हैं कि कई बड़े आयोजन होते हैं, बड़े कार्यक्रम होते हैं, हम लोगों को निमंत्रण ही नहीं मिलता. तो अपने आप क्या मांगें हम निमंत्रण. अखिलेश यादव ने कहा था कि जब आवाज उठाई तो सुनने आया है कि उन्होंने कहा कि निमंत्रण दे दो इनको, ठीक है.

Advertisement

अखिलेश के तंज पर ये बोले थे जयराम रमेश

मीडिया के साथ अखिलेश यादव की इस बातचीत का वीडियो कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने अपने X हैंडल से शेयर करते हुए लिखा था, ”उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के विस्तृत रूट और कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा रही है. एक-दो दिन में इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा. इसके बाद इसे राज्य में ‘इंडिया’ गबंधन के घटक दलों के साथ साझा किया जाएगा.”

जयराम रमेश ने कहा था, ”उनका (‘इंडिया’ गबंधन के घटक दल) भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भाग लेना इंडिया गठबंधन को और मजबूत करेगा. 16 फरवरी की दोपहर को यात्रा के यूपी में प्रवेश करने की उम्मीद है.”

बता दें कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ‘इंडिया’ गठबंधन का हिस्सा हैं, जिसे लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी से मुकाबला करने के लिए दो दर्जन से ज्यादा विपक्षी दलों ने साथ आकर बनाया है.

अभी कहां है राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा?

राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ मंगलवार (6 फरवरी) सुबह झारखंड के खूंटी जिले से फिर शुरू हुई थी. मंगलवार को ही यह ओडिशा में प्रवेश कर सकती है. ओडिशा के बाद यात्रा छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगी. मणिपुर से शुरू हुई यह यात्रा 67 दिनों में 6000 से ज्यादा किलोमीटर का सफर करके 15 राज्यों के 110 जिलों से होते हुए 20 मार्च को मुंबई पहुंचकर समाप्त होगी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *