सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

अभिषेक ने डेब्यू में बनाए जीरो, तो हंसने लगा भारत का यह दिग्गज; ऐसे सुनाई आपबीती

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

अभिषेक ने डेब्यू में बनाए जीरो, तो हंसने लगा भारत का यह दिग्गज; ऐसे सुनाई आपबीती

युवराज सिंह को जब अभिषेक शर्मा के डेब्यू मैच में शून्य के स्कोर के बारे में पता चला तो वे हंसने लगे थे. जानिए क्यों?

जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे मैच में अभिषेक शर्मा ने 47 गेंद में 100 रन की पारी खेली थी. इस शतकीय पारी के बाद ही अभिषेक को भारतीय टीम का उभरता हुआ सितारा कहा जाने लगा. मगर सीरीज के पहले मैच में अभिषेक दबाव में आकर शून्य के स्कोर पर आउट हो गए थे. यह बात जगजाहिर है कि भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने अभिषेक को इस मुकाम तक पहुंचने में मदद की है. अब IPL में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले इस ताबड़तोड़ बल्लेबाज ने खुलासा किया है कि जब युवराज को उनके डेब्यू में जीरो पर आउट होने के बारे में पता चला तो वे हंस रहे थे.

BCCI द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह से हुई बातचीत के बारे में बताया, “मैंने कल (शनिवार) उनसे बात की थी. जब मैंने उन्हें डेब्यू में शून्य पर आउट होने के बारे में बताया तो न जाने क्यों वे हंस रहे थे. उन्होंने कहा कि ये अच्छी शुरुआत है और मैं जानता हूं कि वो बहुत खुश होंगे और मेरे परिवार की तरह गर्व महसूस कर रहे होंगे.”

‘सबकुछ युवराज सिंह की देन है’

Advertisement

अभिषेक शर्मा अपनी सफलता का श्रेय युवराज सिंह को देते हैं. अभिषेक कहते हैं कि यह सब सफलता उन्हें युवराज के कारण मिली है. 23 वर्षीय अभिषेक ने कहा कि युवराज सिंह ने 2-3 साल तक उन्हें ना केवल क्रिकेट बल्कि निजी तौर पर भी बहुत मदद कि है. अभिषेक का शतक देखने के बाद युवराज ने कहा कि उन्हें अपने शिष्य पर गर्व है और यह तो बस एक शानदार करियर की शुरुआत मात्र है.

भारत-जिम्बाब्वे सीरीज में 1-1 से बराबर हैं

भारत और जिम्बाब्वे के बीच 5 टी20 मैच खेले जाने हैं. पहले मैच में मेजबान टीम ने भारत को चौंकाते हुए 13 रन से जीत दर्ज की थी. उस भिड़ंत में अभिषेक शून्य के स्कोर पर आउट हो गए थे. वहीं दूसरे मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी की, जहां अभिषेक ने मात्र 46 गेंद में शतक पूरा किया था. भारत ने इस मैच को 100 रन से जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *