सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

WTC में विराट कोहली का धमाका, भारतीय बल्लेबाज के तौर पर रचा इतिहास 

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

World Test Championship में विराट कोहली का धमाका, भारतीय बल्लेबाज के तौर पर रचा इतिहास 

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में विराट कोहली (Virat Kohli WTC) ने इतिहास रच दिया है. कोहली वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में विराट कोहली ने रच दिया इतिहास 

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में विराट कोहली ने इतिहास रच दिया है. कोहली वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. कोहली ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 31 मैच खेले हैं और कुल 1803 रन बनाने में सफल हो गए हैं. वैसे, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के जो रूट के नाम हैं. रूट ने 42 मैच में 3575 रन बनाए हैं. जिसमें 11 शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं. इस मामले में दूसरे नंबर पर मार्नस लाबुशेन हैं जिन्होंने 32 मैच में 3121 रन बनाए हैं जिसमें 10 शतक और 13 अर्धशतक जमाने में सफलता पाई है.

वहीं, तीसरे नंबर पर स्टीव स्मिथ ने 32 मैच खेलकर अबतक कुल 2583 रन बनाने में सफल हो गए हैं. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में स्मिथ के नाम 7 शतक दर्ज हैं.

Advertisement

बाबर आजम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 2459 रन बनाने में सफल रहे

पाकिस्तान के बाबर आजम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 2459 रन बनाने में सफल रहे हैं. बाबर ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अबतक 24 टेस्ट मैच खेले हैं. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में बाबर के नाम 8 शतक और 15 अर्धशतक दर्ज हैं. बेन स्टोक्स ने 35 मैच में 2305 रन बनाए हैं, जिसमें 6 शतक और 10 अर्धशतक शामिल हैं. श्रीलंका के दिमुथ करुणारत्ने ने 21 मैच में 1913 रन बनाए हैं. करुणारत्ने के नाम WTC में अबतक कुल 6 शतक और 10 अर्धशतक दर्ज है.

इसके बाद विराट कोहली का नंबर आता हैं. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में विराट ने अबतक 3 शतक और 8 अर्धशतक जमाने में सफल रहे हैं. बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच में कोहली ने अपने करियर का 28वां शतक लगाया और साथ ही इंटरनेशनल करियर में 75वां शतक लगाने में सफल हो गए हैं. कोहली ने 186 रन की पारी खेली.

वैसे, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 में सबसे ज्यादा रन जो रूट के ही नाम हैं. रूट ने 1915 रन बनाए हैं. वहीं, कोहली ने WTC 2021-23 में 869 रन बनाए हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *