सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

Virat Kohli वनडे सीरीज में करेंगे रिकॉर्ड्स की बरसात, सचिन-पोंटिंग को ऐसे छोड़ सकते हैं पीछे

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

IND vs AUS: वनडे सीरीज में Virat Kohli करेंगे रिकॉर्ड्स की बरसात, सचिन-पोंटिंग को ऐसे छोड़ सकते हैं पीछे

विराट कोहली के पास 17 मार्च से शुरू होने वाले वनडे सीरीज में भी तहलका मचाने का बड़ा मौका होगा. टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज (Border-Gavaskar Test Series) के आखिरी मुकाबले में विराट कोहली ने चार साल के लम्बे अंतराल के बाद टेस्ट क्रिकेट में अपना 28वां टेस्ट शतक जड़ा, लेकिन रन मशीन विराट कोहली के पास 17 मार्च से शुरू होने वाले वनडे सीरीज में भी तहलका मचाने का बड़ा मौका होगा. टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी.

13 हज़ार रन पूरा करने का मौका 

अब तक विराट कोहली ने 271 वनडे मुकाबले में 57.7 की औसत से कुल 12809 रन बना चुके हैं. ऐसे में विराट को अपने वनडे करियर के 13000 रन पुरे करने के लिए मात्र 191 रनों की जरुरत हैं और विराट ऐसा करने में सफल रहते हैं तो भारतीय खिलाड़ी के रूप में दूसरे और दुनिया के 5वें खिलाड़ी बन जायेंगे. अब बात करें विराट कोहली के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकार्ड्स की तो ऑस्ट्रेलिया की टीम विराट को खासा पसंद आती है.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली अब तक वनडे में 8 शतक लगा चुके हैं और अगर तीन वनडे मैचों की सीरीज में 2 शतक लगा देते हैं तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन जायेंगे और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के 9 वनडे शतक के रिकॉर्ड को भी तोड़ देंगे और अगर ऐसा हुआ तो ये सीधे-सीधे कप्तान रोहित शर्मा के लिए भी एक चुनौती होगी क्योंकि रोहित ने भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 शतक लगा चुके हैं.

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रिकी पोंटिंग के नाम हैं और अगर विराट इस सीरीज में सिर्फ 82 रन बना लेते हैं तो विराट पोंटिंग के 2164 रन को पीछे छोड़ देंगे,अभी विराट के नाम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 43 वनडे में 2083 रन दर्ज हैं.

Advertisement

वनडे सीरीज के लिए दोनों टीम

ऑस्ट्रेलिया टीम: स्टीव स्मिथ (c), सीन एबॉट, एश्टन एगर, एलेक्स केरी, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, मारनस लाबुस्चगने, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम ज़म्पा

भारतीय टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, लोकेश राहुल, इशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी , मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, जयदेव उनादकट।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *