सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

विराट कोहली नहीं खेलेंगे अगला मुकाबला, श्रेयास हुए टीम में शामिल

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कल इंदौर में होने वाले तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच से आराम दिया गया है। भारतीय टीम के गुवाहाटी में रविवार को सीरीज अपने नाम करने के बाद कोहली आज सुबह मुंबई रवाना हो गए। भारतीय क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा,” उन्हें अंतिम टी20 मैच से आराम दिया गया है।” दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अंतिम मैच के बाद भारतीय टीम मुंबई जाएगी जहां कोहली टीम से जुड़ेंगे। भारतीय टीम टी20 विश्व कप में खेलने के लिए छह अक्टूबर को मुंबई से ही ऑस्ट्रेलिया के रवाना होगी।पूर्व भारतीय कप्तान ने रविवार को 28 गेंदों पर नाबाद 49 रन की पारी खेली थी। भारत ने यह मैच 16 रन से जीतकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल की। कोहली को इससे पहले आखिरी बार वेस्टइंडीज के खिलाफ कैरेबियाई देशों में खेली गई वनडे और टी20 सीरीज से आराम दिया गया था। विराट ने रविवार को 28 गेंदों पर नाबाद 49 रन की पारी खेली थी। टीम इंडिया ने मैच 16 रन से जीतकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल की। कोहली को इससे पहले आखिरी बार वेस्टइंडीज के खिलाफ कैरेबियाई देशों में खेली गई वनडे और टी20 सीरीज से आराम दिया गया था। तब उनको विश्राम दिए जाने पर सवाल उठे थे क्योंकि उस समय वह अच्छी फॉर्म में नहीं चल रहे थे। कोहली ने इसके बाद स्वीकार किया था कि विश्राम के दौरान उन्होंने बल्ले को छुआ तक नहीं। विश्राम के बाद हालांकि कोहली ने बहुत अच्छी वापसी की तथा एशिया कप में कुछ उम्दा पारियां खेली। इस बीच उन्होंने लगभग तीन साल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला शतक भी लगाया। दीपक हुड्डा के चोटिल होने के कारण टीम में लिए गए श्रेयस अय्यर को कोहली की जगह अंतिम एकादश में जगह मिल सकती है।एशिया कप से लेकर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे मैच तक कोहली ने 10 पारियों में 404 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 141.75 रहा। इस बीच उन्होंने तीन अर्धशतक और एक शतक लगाया।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *