सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

खराब आर्थिक हालत से जूझ रहे है विनोद कांबली, कहा- सचिन तेंदुलकर को सब पता है

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज रहे विनोद कांबली इन दिनों बुरे दौर से गुजर रहे हैं। यहां तक कि उनकी माली हालत इतनी खराब है कि वो पाई-पाई को मोहताज हैं। हालात ऐसे हैं कि कांबली पैसे के लिए क्रिकेट से जुड़ा कोई भी काम करने को तैयार हैं। विनोद कांबली जब टीम इंडिया के लिए खेलते थे, उस समय दिग्गज गेंदबाजों में उनका खौफ था। अच्छे-अच्छे गेंदबाजों की कांबली जमकर धुलाई करते थे। विनोद कांबली मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बचपन के दोस्त हैं। दोनों ने साथ में टीम इंडिया में डेब्यू किया था। लेकिन आज स्थिति ऐसी है कि सचिन तेंदुलकर देश ही नहीं दुनिया के सबसे धनी क्रिकेटर हैं। जबकि विनोद कांबली की कमाई अब रोजाना केवल 1000 रुपये की रह गयी है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो कांबली की नेट वर्थ 1 से 1.5 मिलियन डॉलर के बीच है। एक डेटा के हिसाब से 2022 में उनकी सलाना कमाई केवल 4 लाख रुपये के करीब रह गयी है। 50 वर्षीय विनोद कांबली ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘मैं एक रिटायर क्रिकेटर हूं और पूरी तरह से बीसीसीआई की पेंशन पर निर्भर हूं। मेरी आय का स्रोत सिर्फ पेंशन ही है। मैं बीसीसीआई का आभारी हूं लेकिन मुझे असाइनमेंट चाहिए ताकि मैं युवा क्रिकेटरों की मदद कर सकूं। मुंबई ने अमोल मजूमदार को मुख्य कोच बनाए रखा है और अगर उन्हें मेरी जरूरत है तो मैं वहां हूं। मैंने उनसेकई बार कहा है कि अगर आपको मेरी जरूरत है तो मैं आपके साथ हूं। मेरा परिवार है और मुझे उनकी देखभाल करनी है। रिटायरमेंट लेने के बाद आपके लिए कोई क्रिकेट नहीं है, लेकिन अगर आपको जीवन में स्थिरता चाहिए तो आपके पास काम होना जरूरी है। मैं एमसीए अध्यक्ष से अनुरोध कर सकता हूं कि अगर मेरी जरूरत है तो मैं तैयार हूं।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *