Home दिल्ली-एनसीआर Delhi student laptop scheme: छात्र छात्राओं को लैंप टाप व स्कूटी दे...

Delhi student laptop scheme: छात्र छात्राओं को लैंप टाप व स्कूटी दे सरकार : धिगांन

0
39

Delhi student laptop scheme: छात्र छात्राओं को लैंप टाप व स्कूटी दे सरकार : धिगांन

छात्र छात्राओं को लैंप टाप व स्कूटी दे सरकार : धिगांन नई दिल्ली (सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा दिल्ली की छात्राओं को साइकिल वितरण करने का स्वागत करते हुए आप विधायक वीरसिंह धिंगान ने अपना बयान जारी कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है तथा शिक्षा के क्षेत्र में देश के कई राज्यों से आगे आगे की ओर बढ़ रही है ऐसे में अब साइकिल का चलन पुराना हो गया हैं। विधायक वीर सिंह धिंगान ने दिल्ली की मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर माँग करते हुए कहा है कि जब दिल्ली विधानसभा में विधायकों के लिए कम्प्यूटर लग सकते हैं तो दिल्ली के छात्र- छात्राओं को जिनको शिक्षा के क्षेत्र में बहुत ही आवश्यक है लैपटॉप क्यों नहीं दिये जा सकते।

धिंगान ने कहा की आज साइकिल का समय नहीं है आज साइकिल कि जगह सकूटी ने ले ली है इस लिए नौवीं से लेकर 12 तक के छात्र छात्राओं सकूटी व लैपटॉप देना चाहिए। धिंगान ने कहा है की देश प्रगति की अग्रसर है इस लिए डिजिटल इण्डिया को और आगे बढ़ाने के लिये स्कूली छात्र-छात्राओं को साइकिल की के बदले सकूटी तथा नौवीं से 12 वीं कक्षा तक के छात्र व छात्राओं को लैपटॉप भी देने चाहिए ताकि आज के युग में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे पब्लिक स्कूलों के बच्चों का मुक़ाबला कर सकें, तथा सरकारी स्कूलों में बेहतर शिक्षा प्राप्त कर आगे चलकर देश को आत्मनिर्भर बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here