सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 24 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Indian Arts Foundation: इंडियन आर्ट्स फाउंडेशन द्वारा किया गया कवि सम्मेलन का आयोजन : संजीव शर्माMCD New Guidelines: चौथी मंजिल और उससे ऊपर नहीं चल सकेंगे गेस्ट हाउस निगम नें लिया उचित फैसला श्री दत्त शर्माFriends Colony Industrial Area: फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में विकास कार्यों के लिए उद्यमियों ने विधायक संजय गोयल का जताया आभारYamuna Cleaning Delhi: यमुना की स्वच्छता के लिए लगातार प्रयासरत है ट्रिपल इंजन सरकार : प्रवेश शर्माWard Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबा

Vande Bharat train: प्रधानमंत्री मोदी ने बनारस से हरी झंडी दिखाकर शुरू की चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Vande Bharat train: प्रधानमंत्री मोदी ने बनारस से हरी झंडी दिखाकर शुरू की चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें

बनारस-खजुराहो, लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एर्नाकुलम-बेंगलुरु
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनारस रेलवे स्टेशन से चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर लॉन्च किया। ये नई ट्रेनों के रूट हैं: बनारस-खजुराहो, लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एर्नाकुलम-बेंगलुरु। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जिन देशों ने तेजी से प्रगति की है, वहां बुनियादी ढांचे का विकास उनकी तरक्की के पीछे एक मजबूत कारण रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कितने हवाई अड्डे बने, कितनी वंदे भारत ट्रेनें चलीं, ये सभी विकास से जुड़े पहलू हैं।

बनारस–खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन से धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को नई गति मिलेगी। यह ट्रेन वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट और खजुराहो जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों को आपस में जोड़ती है। नई वंदे भारत एक्सप्रेस से यात्रियों को मौजूदा विशेष ट्रेनों की तुलना में करीब 2 घंटे 40 मिनट की समय बचत होगी। इसका मतलब है कि लोग तेज़, आरामदायक और आधुनिक यात्रा का अनुभव कर सकेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर कहा कि आज वंदे भारत, नमो भारत और अमृत भारत जैसी ट्रेनें भारतीय रेलवे की अगली पीढ़ी की नींव तैयार कर रही हैं। ये ट्रेनें भारतीय रेलवे को आधुनिक, तेज और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए किए जा रहे व्यापक परिवर्तन का हिस्सा हैं। पीएम ने बताया कि अब देश में 160 से ज्यादा नई वंदे भारत ट्रेनें परिचालित हो रही हैं।

Advertisement

प्रधानमंत्री ने कहा कि आर्थिक विकास के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जिन भी देशों ने बड़ी प्रगति की है, उनके पीछे उनकी मजबूत बुनियादी संरचना रही है। आज भारत भी तेजी से इसी रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। नई वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रही है और यह यात्रियों के लिए नई सुविधाएं और बेहतर अनुभव लेकर आएंगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि बनारस आने वाले लोग शहर का अनुभव पूरी तरह से ले सकें, यहां की सुविधाओं का आनंद उठाएं और यह यात्रा उनके लिए खास और यादगार बने।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *