सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

स्टीव स्मिथ के रन आउट पर मचा बवाल,नितिन मेनन के फैसले पर उठे सवाल

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

स्टीव स्मिथ के रन आउट पर मचा बवाल, नितिन मेनन के फैसले पर उठे सवाल, MCC ने समझाया नियम

ओवल टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल के दौरान स्टीव स्मिथ के रन आउट को लेकर तीसरे अंपायर नितिन मेनन के फैसले को लेकर काफी सवाल खड़े किए जा रहे हैं.

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही एशेज 2023 सीरीज में अब तक काफी सारा रोमांच देखने को मिला है. ओवल में खेले जा रहे 5वें टेस्ट मैच के दूसरे दिन स्टीव स्मिथ के रन आउट फैसले को लेकर अब विवाद देखने को मिल रहा है. ओवल टेस्ट मैच में इंग्लैंड के सब्स्टीट्यूट फील्डर मार्क एल्हाम के थ्रो पर स्मिथ दूसरा रन लेने के चक्कर में उनका बल्ला क्रीज से थोड़ा बाहर रह गया. स्मिथ से लेकर सभी को लगा वह आउट हो गए, लेकिन जब तीसरे अंपायर नितिन मेनन ने उन्हें नॉट आउट दिया तो सभी हान रह गए.

स्टीव स्मिथ के इस रन आउट फैसले को लेकर थर्ड अंपायर नितिन मेनन को अब आलोचना का भी सामना करना पड़ रहा है. स्मिथ ने इस जीवनदान का फायदा उठाते हुए 71 रनों की शानदार पारी खेली. इससे ऑस्ट्रेलिया की टीम इंग्लैंड के पहली पारी के स्कोर के मुकाबले 12 रनों की बढ़त लेने में भी कामयाब हो सकी. वहीं स्मिथ के इस फैसले को लेकर क्रिकेट के नियम बनाने वाली संस्था मेरिलबॉन क्रिकेट क्लब (MCC) ने भी अपनी तरफ से ट्वीट कर सफाई दी.

मेरिलबॉन क्रिकेट क्लब ने ट्वीट कर इस फैसले को लेकर कहा कि जब तक स्टंप्स से बेल्स पूरी तरह नीचे नहीं गिर जाती या एक स्टंप अपनी जगह से उखड़ नहीं जाता तब तक प्लेयर को आउट नहीं दिखा जाएगा. स्मिथ के रन आउट वाले फैसले का वीडियो में बेयरस्टो जब गेंद स्टंप पर लगा रहे हैं तो गिल्ली पूरी तरह से नहीं हिली है.

Advertisement

नितिन मेनन के फैसले पर अश्विन ने की उनकी तारीफ

भारतीय टीम के मौजूदा खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ने नितिन मेनन द्वारा दिए गए इस फैसले पर उनकी तारीफ की है. अश्विन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि नितिन मेनन के सही निर्णय की सराहना करनी होगी. वहीं पूर्व भारतीय खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने भी नितिन की तारीफ करते हुए लिखा कि शाबाश नितिन मेनन. एक अच्छा निर्णय. एक मुश्किल निर्णय.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *