सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Disability Empowerment: दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार के प्रयास सराहनीय: विनोद जायसAnti-Rabies Vaccine: जानवरों के हमलों के शिकार लोगों को समय पर उपचार उपलब्ध कराना निगम की प्राथमिकता: मुकेश बंसलKarwa Chauth Mahotsav: दिल्ली नगर निगम के सिविक सेंटर में भव्य करवा चौथ महोत्सव, महिलाओं के हस्तनिर्मित उत्पादों ने खींचा ध्यानChhath Puja Preparation: छठ महापर्व की तैयारियों में जुटी दिल्ली सरकार, सूर घाट की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश: रामनारायण दुबेFree Medical Camp: चौधरी कृष्ण पाल सिंह तोमर की याद में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, विनोद राणा ने दी जानकारीFarmers Welfare: बंसीलाल गुर्जर का अभिनंदन करने पहुंची दिल्ली प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा की टीमStudent Hostel Scheme: छात्रों को होगा फायदा, ट्रिपल इंजन सरकार लगातार कर रही जनहित में काम: रोमेश चंद्र गुप्ताSpain Train Accident: स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की भीषण टक्कर, 68 लोगों की मौत, सैकड़ों यात्री प्रभावित, पटरी से उतरकर खाई में गिरे डिब्बे, बड़े पैमाने पर बचाव अभियान जारी

यूपी के बदायूं में पेड़ से बांधकर तीन युवकों को पीटा, वीडियो वायरल होने पर दर्ज हुआ मामला

2 मिनट पढ़ें
यूपी के बदायूं में पेड़ से बांधकर तीन युवकों को पीटा, वीडियो वायरल होने पर दर्ज हुआ मामला

यूपी के बदायूं में पेड़ से बांधकर तीन युवकों को पीटा, वीडियो वायरल होने पर दर्ज हुआ मामला

यूपी के बदायूं में पेड़ से बांधकर तीन युवकों को पीटा, वीडियो वायरल होने पर दर्ज हुआ मामला

पेड़ से बांधकर तीन युवकों को तालिबानी अंदाज में सजा देने का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव सलेमपुर का बताया जा रहा है। इस मामले में कोतवाली पुलिस के पास कोई जानकारी और शिकायत नहीं पहुंची है। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आयी पुलिस जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई का दावा कर रही है। वीडियो में एक पेड़ से तीन युवक बंधे हुये है।

पेड़ से बंधे युवकों को तालिबानी अंदाज में सजा दे रहे है

जिन्हें कुछ लोग लाठी डंड़े से पीट रहे है। करीब 42 सेंकेड के वीडियो में आरोपीगण पेड़ से बंधे युवकों को तालिबानी अंदाज में सजा दे रहे है। आरोपीगण तीनों को मारते पीटते हुये गाली गलौज कर रहे है। यह वीडियो दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव सलेमपुर का बताया गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी डॉ.ओपी सिंह ने कोतवाली पुलिस को घटनाक्रम की तफ्तीश करते हुये आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिये है।

पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है

पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। रात तक पीड़ितों की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गयी है। कोतवाल वीरपाल सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से मारपीट का वीडियो प्राप्त हुआ है। पुलिस टीम गांव भेजी गयी है। पीड़ितों से आरोपियों के खिलाफ तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कराया जायेगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *