सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 24 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Indian Arts Foundation: इंडियन आर्ट्स फाउंडेशन द्वारा किया गया कवि सम्मेलन का आयोजन : संजीव शर्माMCD New Guidelines: चौथी मंजिल और उससे ऊपर नहीं चल सकेंगे गेस्ट हाउस निगम नें लिया उचित फैसला श्री दत्त शर्माFriends Colony Industrial Area: फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में विकास कार्यों के लिए उद्यमियों ने विधायक संजय गोयल का जताया आभारYamuna Cleaning Delhi: यमुना की स्वच्छता के लिए लगातार प्रयासरत है ट्रिपल इंजन सरकार : प्रवेश शर्माWard Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबा

मथुरा में महामंडलेश्वर को आया धमकी भरा फोन, गृह मंत्री, सीएम योगी और असम के मुख्यमंत्री को बम से उड़ाने की कही बात

2 मिनट पढ़ें
मथुरा में महामंडलेश्वर को आया धमकी भरा फोन, गृह मंत्री, सीएम योगी और असम के मुख्यमंत्री को बम से उड़ाने की कही बात

मथुरा में महामंडलेश्वर को आया धमकी भरा फोन, गृह मंत्री, सीएम योगी और असम के मुख्यमंत्री को बम से उड़ाने की कही बात

Advertisement

मथुरा में एक महामंडलेश्वर को धमकी भरा कॉल आया है। कॉल करने वाले ने अपने आपको अल-कायदा का सदस्य बताया है। कॉल करने वाले शख्स ने गृह मंत्री अमित शाह, सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ और असम के मुख्यमंत्री को बम से उड़ाने की धमकी दी है। मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र के लोटस गार्डन में रहने वाले महामंडलेश्वर धर्मेंद्र गिरी को 3 महीने में दूसरी बार धमकी मिली है। कॉल करने वाले ने उदयपुर जैसी घटनाओं को तब तक अंजाम देने की बात कही है जब तक कि नुपूर शर्मा को फांसी नहीं मिल जाती।

योगी आदित्यनाथ और असम के मुख्यमंत्री को बम से उड़ाने की भी धमकी

रविवार को धर्मेंद्र गिरी महाराज को धमकी देने वाले शख्स ने दो बार कॉल की। पहली बार उसने 5 मिनट 56 सेकंड बात की। दूसरी बार 3 मिनट 7 सेकंड बात की। दोनों फोन कॉल में शख्स धमकी भरे अंदाज में बात करता हुआ नजर आया। फोन करने वाले ने जामा मस्जिद में जाने की बात करने वाले नरसिम्हानंद सरस्वती को भी मारने की धमकी दी। शनिवार देर शाम महामंडलेश्वर धर्मेंद्र गिरी को 7892734624 नंबर से एक कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने कहा कि, उदयपुर में कन्हैया को जिस तरह से मौत के घाट उतारा गया है, उसी तरह से और भी सरप्राइज देंगे। कॉल करने वाले ने गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा को बम से उड़ाने की भी धमकी दी।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *