सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 12 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Diwali Cleanliness Drive: दीपावली के बाद सड़कों पर फैली गंदगी तेजी से साफ कराई : संदीप कपूरYamuna River Cruise: यमुना में क्रूज चलने से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, कारोबार बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे : प्रवीण निमेषDelhi Air Pollution: दिल्ली की हवा हुई जहरीली, सांस लेना भी हुआ मुश्किल : हाजी जरीफRampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारी

चाचा की मिमिक्री करके इस एक्टर को मिली थी पहली फिल्म, अब विलेन बनकर करेगा हीरो की नाक में दम

3 मिनट पढ़ें

Oplus_131072

Advertisement

चाचा की मिमिक्री करके इस एक्टर को मिली थी पहली फिल्म, अब विलेन बनकर करेगा हीरो की नाक में दम

इस एक्टर को डेब्यू फिल्म के लिए एक ही ऑडिशन देना पड़ा था वो भी अपने चाचा की मिमिक्री करके उन्हें फिल्म मिल गई थी.

बॉलीवुड में एंट्री करना आसान नहीं है. आपको फिल्म का हिस्सा बनने के लिए कई ऑडिशन देने पड़ते हैं जिसके बाद अगर आपकी किस्मत और टैलेंट साथ दे दे तो आपको फिल्म मिल जाती है. आम इंसान हो या स्टार किड सभी को ज्यादातर ऑडिशन देना ही पड़ता है. ऐसे ही एक स्टारकिड हैं जिन्हें अपनी डेब्यू फिल्म में एक्टिंग की वजह से नहीं बल्की अपने चाचा की मिमिक्री करके मिला था. इस बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं.

हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि अर्जुन कपूर हैं. और उन्हें अपने चाचा अनिल कपूर की मिमिक्री करके डेब्यू फिल्म इश्कजादे में काम मिला था. इस बारे में एक बार खुद अर्जुन कपूर ने खुलासा किया था.

अर्जुन कपूर को ऐसे मिला रोल

Advertisement

अर्जुन कपूर एक बार रणवीर सिंह के साथ करण जौहर के कॉफी विद करण में गए थे. शो में एक कास्टिंग डायरेक्टर भी कनेक्ट हुई थीं. उसने पूछा गया कि आदित्य चोपड़ा को उन्होंने इश्कजादे में अर्जुन कपूर को कास्ट करने के बारे में कैसे मनाया. कास्टिंग डायरेक्टर ने बताया कि सिर्फ एक ऑडिशन के बाद अर्जुन को सिलेक्ट कर लिया गया था. ऑडिशन में अर्जुन कपूर बहुत ही आसानी से चाचा अनिल कपूर की मिमिक्री करते नजर आ रहे थे. इतना ही नहीं उन्होंने सलमान खान की भी मिमिक्री की. अनिल कपूर की मिमिक्री ने ही आदित्य की अटेंशन अर्जुन की तरफ खींच ली. जिसके बाद उन्हें डेब्यू फिल्म मिल गई थी.

अर्जुन कपूर ने फिल्म इश्कजादे से बॉलीवुड नें डेब्यू किया था. इस फिल्म में उनके साथ परिणीति चोपड़ा लीड रोल में नजर आईं थीं. ये फिल्म हिट साबित हुई थी और उसके बाद से अर्जुन का करियर चल पड़ा था. उसके बाद से अर्जुन की कई फिल्में आ चुकी हैं लेकिन वो कमाल नहीं दिखा पाई हैं. अब हीरो की जगह अर्जुन विलेन बनने वाले हैं.

विलेन बनकर करेंगे सबको दुखी

अर्जुन कपूर अब रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में अर्जुन विलेन के किरदार में नजर आएंगे. सिंघम से अर्जुन का लुक भी सामने आ चुका है. विलेन के लुक में देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं. अब सभी को फिल्म की रिलीज होने का इंतजार है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *