सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

इंग्लैंड के गेंदबाजों की खूब धुलाई करते हैं ये दो भारतीय बैटर, सेमीफाइनल में भी दिखा सकते हैं दम

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

इंग्लैंड के गेंदबाजों की खूब धुलाई करते हैं ये दो भारतीय बैटर, सेमीफाइनल में भी दिखा सकते हैं दम

टीम इंडिया के खिलाफ सेमीफाइनल में जीत दर्ज करना इंग्लैंड के लिए आसान नहीं होगी. भारतीय खिलाड़ी फॉर्म में हैं और सेमीफाइनल में भी कमाल दिखा सकते हैं.

टीम इंडिया टी20 विश्व कप 2024 के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी. यह मुकाबला गुरुवार शाम गयाना में खेला जाएगा. भारत ने इस टी20 विश्व कप में एक भी मैच नहीं हारा है. लिहाजा इंग्लैंड के लिए यह मुकाबला आसान नहीं होगा. टीम इंडिया के दो ऐसे खिलाड़ी हैं जो इंग्लैंड के खिलाफ विस्फोटक बैटिंग कर चुके हैं. ये दोनों टी20 में भारत के लिए उसके खिलाफ सबसे ज्यादा रन भी बना चुके है. कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली अब सेमीफाइनल में भी दम दिखा सकते हैं.

भारत के लिए इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा टी20 रन विराट कोहली ने बनाए हैं. कोहली इस टी20 विश्व कप में कुछ खास नहीं कर पाए हैं. लेकिन उनका इंग्लैंड के खिलाफ अच्छा रिकॉर्ड रहा है. कोहली ने उसके खिलाफ अभी तक 20 टी20 मैच खेले हैं. इस दौरान 639 रन बनाए हैं. कोहली इंग्लैंड के खिलाफ 5 अर्धशतक लगा चुके हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 80 रन रहा है.

Advertisement

टीम इंडिया के लिए इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने के मामले में रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर हैं. रोहित ने 15 मैच खेले हैं और इस दौरान 410 रन बनाए हैं. वे इंग्लैंड के खिलाफ एक शतक और दो अर्धशतक लगा चुके हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ टी20 स्कोर नाबाद 100 रन रहा है. रोहित इस टीम के खिलाफ 43 चौके और 16 छक्के जड़ चुके हैं. अहम बात यह भी है कि रोहित ने पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों को धोया था. उन्होंने 92 रन बनाए थे.

हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव ने भी इंग्लैंड के खिलाफ टी20 में अच्छा परफॉर्म किया है. हार्दिक ने 12 टी20 पारियों में 279 रन बनाए हैं. उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए हैं. सूर्या की बात करें तो उन्होंने 6 पारियों में 274 रन बनाए हैं. वे एक शतक और एक अर्धशतक लगा चुके हैं. सूर्या का इंग्लैंड के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ टी20 स्कोर 117 रन रहा है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *