स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियों को गम्भीरता से लेना चाहिए ट्रिपल इंजन की सरकार को : नीलम चौधरी

0
28
नीलम चौधरी
स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियों को गम्भीरता से लेना चाहिए ट्रिपल इंजन की सरकार को : नीलम चौधरी

स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियों को गम्भीरता से लेना चाहिए ट्रिपल इंजन की सरकार को : नीलम चौधरी

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : पिछले कुछ महीनों में विभिन्न माध्यमों से दिल्ली की नामचीन स्कूलों को बम से उड़ने की धमकियों नें छात्रों के साथ-साथ अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है | लगातार इस तरह की धमकियां मिलना बड़ी चिंता का विषय है | इस तरह की धमकियों से प्रशासन ,पुलिस ,स्कूल संचालकों को तो परेशानी होती ही है अभिभावकों और बच्चों को मानसिक परेशनियों से जूझना पड़ता है |

यह कहना है बाबरपुर जिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष नीलम चौधरी का | नीलम चौधरी कहती हैं ऐसे मामलों को सरकार को गम्भीरता से लेना चाहिए और ऐसे उपाय करने चाहिए कि भविष्य में इस तरह की पुनरावर्ती नहीं हो | एक बार फिर से दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है | सोमवार को तड़के सुबह 7 बजे द्वारका के दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) को बम से उड़ाने को लेकर धमकी भरा कॉल आया |

खबर मिलते ही स्कूल में अफरा-तफरी मच गई, स्कूल को तत्काल खाली करा लिया गया | दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार, पुलिस, बम निरोधक दस्ता, और अग्निशमन विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंची. स्कूल परिसर में व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया गया | केवल डीपीएस ही नहीं, बल्कि, द्वारका के सेक्टर चार में मॉडर्न कॉन्वेंट स्कूल और सेक्टर दस में श्री राम वर्ल्ड स्कूल को भी ईमेल के जरिए बम धमकी मिली | जिसके बाद इन स्कूलों को भी खाली कराया गया |

डीपीएस द्वारका में यह तीसरी ऐसी घटना है, जबकि हाल के महीनों में दिल्ली-एनसीआर के कई स्कूलों को बार-बार धमकी भरे ईमेल मिले हैं. हालांकि, ज्यादातर धमकी वाले कॉल और ई-मेल झूठे साबित हुए हैं. स्कूल प्रशासनों ने एहतियात के तौर पर सभी छात्रों और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला और अभिभावकों को अपने बच्चों को लेने के लिए सूचित किया | नीलम चौधरी कहती हैं बार-बार इस तरह की शरारत निश्चित रूप से हमारे सुरक्षा तन्त्र पर प्रहार है प्रशासन को इसे गम्भीरता से लेना होगा | ऐसी बेहूदा हरकतों से समय तो बर्बाद होता ही है बच्चों और अभिभावकों से तनाव से भी जूझना पड़ता है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here