Home आमने सामने ट्रिपल इंजन सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी : भीष्म...

ट्रिपल इंजन सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी : भीष्म शर्मा

0
164
भीष्म शर्मा

ट्रिपल इंजन सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी : भीष्म शर्मा

योजनाओं के नाम बदलती रही सरकार

– हर्ष भारद्वाज –

नई दिल्ली ,राजधानी दिल्ली की ट्रिपल इंजन सरकार लोगो की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी ,उतरती भी कैसे जब इस सरकार नें विधानसभा चुनावों के दौरान जनता से किये वादों में से कोई भी वादा पूरा नहीं किया और अब जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है | यह कहना है दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक भीष्म शर्मा का |

भीष्म शर्मा कहते हैं विधानसभा चुनावों के दौरान भाजपा नें वादा किया था था सभी महिलाओं के खाते में ढाई-ढाई हजार रुपये अगले माह से ही आ जाएंगे लेकिन एक साल बीत जाने के बावजूद महिलाओं को इन्तजार है ,भाजपा नेताओं नें दिवाली और होली पर मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर देने का वादा किया था अभी तक तो वह वादा भी अधूरा है | भीष्म शर्मा कहते हैं यमुना की सफाई के बड़े-बड़े दावे किये थे लेकिन साल भर के बाद भी यमुना का पानी जहरीला बना हुआ है | इसी तरह कूड़े के पहाड़ों को हटाने की बात बार-बार कही गई थी लेकिन ट्रिपल इंजन सरकार यह कार्य भी नहीं कर सकी | भीष्म शर्मा कहते हैं प्रदूषण को ले दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार एकदम फिसड्डी साबित हुई लगातार चार माह दिल्ली नें भयंकर प्रदूषण झेला और आज भी हालात बेकाबू ही हैं | इसी तरह मानसून के दौरान दिल्ली के जलभराव को रोकने में ट्रिपल इंजन सरकार नाकाम साबित रही |

भीष्म शर्मा कहते हैं दिल्ली के विकास के लिए आवंटित बजट का आधा बजट यह सरकार खर्च ही नहीं कर सकी तो भला विकास कहाँ से होता | साल भर के भीतर एक भी नया राशन कार्ड नहीं बनाया गया उलटे बड़ी तादात में राशन कार्ड रद्द कर दिए गए | लोग परेशान हो इधर से उधर भटक रहे हैं लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही | आयुष्मान आरोग्य मन्दिरों में लोगो को पूरी मात्र में दवाएं तक नहीं मिल रही जबकि उनका प्रचार बड़े जोर-शोर से किया गया था |

दिल्लीवासियों के आयुष्मान कार्ड बनाने का वादा किया गया, लेकिन किसी का कार्ड नहीं बना। बुजुर्गों को इलाज के नाम पर निराशा हाथ लग रही है । भीष्म शर्मा कहते हैं परिवहन के क्षेत्र में भी यह सरकार कुछ नया नहीं कर पाई दिल्ली परिवहन निगम के बेड़े में कुल बसों की संख्या बढ़ने की जगह कम हो गई हैं। जहां तक पीने के पानी का सवाल है दिल्ली के अनेक हिस्सों में आज बी दूषित जलापूर्ति हो रही हैं लोग बीमार पड़ रहे हैं और मजबूरीवश महंगा पानी खरीद रहे हैं | सरकार की लापरवाही लोगो पर भारी पड़ रही है कई लोग सरकार की लापरवाही के चलते अपनी जान गवां चुके हैं ,सडकों की हालत किसी से छिपी नहीं है ज्यादातर सडकें बदहाल हैं | शिक्षा के क्षेत्र में भी ट्रिपल इंजन सरकार कुछ नहीं कर सकी है | कुल मिलाकर रेखा गुप्ता सरकार का एक साल फ्लॉप शो ही साबित हुआ है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here