सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

नहीं थम रहा ‘स्त्री’ का आतंक, नौवें दिन फिल्म ने बटोर लिए इतने करोड़

3 मिनट पढ़ें

Stree 2 Box Office Collection Day 9 know shraddha kapoor rajkummar rao film  2nd friday collection | Stree 2 Box Office Collection Day 9: नहीं थम रहा ' स्त्री' का आतंक, नौवें दिन

 

नहीं थम रहा ‘स्त्री’ का आतंक, नौवें दिन फिल्म ने बटोर लिए इतने करोड़

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2’ का आतंक अब भी जारी है. आइए जानते हैं कि फिल्म ने शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई कर ली है.

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2’ दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही हैं, डायरेक्टर अमर कौशिक की ये फिल्म इस साल की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है. कमाई के मामले में स्त्री 2 हर दिन नए रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है.

साल 2018 में आई स्त्री के सीक्वल स्त्री 2 ने 15 अगस्त के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक दी थी और तब से लेकर अब तक फिल्म का कहर जारी है. फिल्म को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं और नतीजा ये निकल रहा है कि फिल्म कमाई के रिकॉर्ड तोड़ रही है और बना रही है. फिल्म गुरुवार, 22 अगस्त को 300 करोड़ क्लब में शामिल हो गई थी. वहीं अब हम आपको शुक्रवार, 23 अगस्त के कलेक्शन के बारे में बता रहे हैं

स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 9 

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है. फिल्म अब हर दिन के कलेक्शन के साथ अपने कलेक्शन में इजाफा कर रही है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक डायरेक्टर अमर कौशिक की इस हॉरर कॉमेडी फिल्म ने शुक्रवार (नौवें दिन) को शाम 6 बजे तक 7.57 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.

टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 315 करोड़ रुपये

अपनी रिलीज के आठवे दिन स्त्री 2, 300 करोड़ क्लब में शामिल हो गई थी. फिल्म ने गुरुवार तक टोटल 308 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर ली थी. वहीं शुक्रवार को अब तक 6 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ फिल्म की कुल कमाई 315 करोड़ रुपये हो चुकी है. वहीं आठ दिनों में फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 428 करोड़ रुपये हो चुका है.

‘स्त्री 2’ की कास्ट

साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म स्त्री हिट साबित हुई थी. वहीं 6 साल बाद आया स्त्री का सीक्वल तो ब्लॉकबस्टर साबित हो गया है. स्त्री 2 का बजट सिर्फ 60 करोड़ है. फिल्म ने अपने बजट से 5 गुना ज्यादा कमाई कर ली है और अभी फिल्म का सिर्फ नौवा दिन ही है. फिल्म आने वाले दिनों में और भी कई रिकॉर्ड तोड़ेगी. बता दें कि स्त्री 2 में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के अलावा पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना भी अहम रोल में नजर आ रहे हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *