सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

‘गाजीपुर में टूटने वाला है जीत का रिकॉर्ड’, अफजाल अंसारी ने बताया अपना एग्जिट पोल

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

‘गाजीपुर में टूटने वाला है जीत का रिकॉर्ड’, अफजाल अंसारी ने बताया अपना एग्जिट पोल

अफजाल अंसारी ने कहा कि कर्नाटक में बीजेपी की कमर टूट गई है. कर्नाटक में 28 में 8 सीट भी मिलना मुश्किल है और एनडीए को कर्नाटक में 18 सीट मिल सकती हैं.

गाजीपुर से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी और समाजवादी पार्टी के नेता अफजाल अंसारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर एग्जिट पोल पर सवाल खड़े किए हैं. इसके साथ ही अफजाल अंसारी ने एग्जिट पोल को पूर्व नियोजित बताया है. अफजाल अंसारी ने कहा कि पहले से बने बनाये एग्जिट पोल दिखाये जा रहे हैं, इससे भ्रम की स्थिति बनी है और जनता को गुमराह करना अपराध है.

अफजाल अंसारी के एग्जिट पोल की मानें तो 2024 में इंडिया गठबंधन की बहुमत की सरकार बनने जा रही है और एनडीए 200 से कम सीट पर सिमट जाएगी. गाजीपुर में अब तक की जीत के अभी रिकार्ड के टूटने का भी दावा अफजाल अंसारी कर रहे हैं.

Advertisement

वहीं अफजाल अंसारी ने दावा किया कि एनडीए गठबंधन के सत्ता की कल (4 जून) को खत्म होने जा रही है. पूर्वांचल की वाराणसी और गोरखपुर सीट को छोड़कर सभी सीट इंडिया गठबंधन जीत रहा है लेकिन उन दोनों सीट पर भी कांटे की टक्कर है. लाभार्थी समूह ने बीजेपी को वोट नहीं किया है और ये गाजीपुर में भी दिखेगा. तीन सौ से अधिक सीट जीतकर इंडिया गठबंधन की सरकार पूर्ण बहुमत से बनने जा रही है.

इसके साथ ही अफजाल अंसारी ने तमाम प्रदेशों के गणित को बताते हुए कहा कि आंध्र प्रदेश में एनडीए को दो सीट का फायदा हो सकता है. उड़ीसा में भी दो सीट का फायदा एनडीए को हो सकता है. बंगाल में 18 सीट से ज्यादा पर नहीं जा सकते बाकी जगह एनडीए को सीट का नुकसान हो रहा है.

सपा नेता ने कहा कि कर्नाटक में बीजेपी की कमर टूट गई है. कर्नाटक में 28 में 8 सीट भी मिलना मुश्किल है. एनडीए को कर्नाटक में 18 सीट, राजस्थान में 8 सीट, मध्यप्रदेश में 7 सीट, छतीसगढ़ में 2 सीट, महाराष्ट्र में 22 सीट, झारखंड में 4 सीट, बिहार में 20 सीट और उत्तर प्रदेश में 20 से 25 सीट का नुकसान हो रहा है. वहीं उन्होंने कहा कि हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली और पंजाब हर जगह एनडीए को सीटों का नुकसान हो रहा है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *