सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 24 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Indian Arts Foundation: इंडियन आर्ट्स फाउंडेशन द्वारा किया गया कवि सम्मेलन का आयोजन : संजीव शर्माMCD New Guidelines: चौथी मंजिल और उससे ऊपर नहीं चल सकेंगे गेस्ट हाउस निगम नें लिया उचित फैसला श्री दत्त शर्माFriends Colony Industrial Area: फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में विकास कार्यों के लिए उद्यमियों ने विधायक संजय गोयल का जताया आभारYamuna Cleaning Delhi: यमुना की स्वच्छता के लिए लगातार प्रयासरत है ट्रिपल इंजन सरकार : प्रवेश शर्माWard Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबा

उन्नाव में पूर्व मंत्री के बेटे ने की थी युवती की हत्या, पिता के आश्रम के पीछे प्लॉट में दफनाया था शव

2 मिनट पढ़ें
उन्नाव में पूर्व मंत्री के बेटे ने की थी युवती की हत्या, पिता के आश्रम के पीछे प्लॉट में दफनाया था शव

उन्नाव में पूर्व मंत्री के बेटे ने की थी युवती की हत्या, पिता के आश्रम के पीछे प्लॉट में दफनाया था शव

Advertisement

दो माह पहले घर से लापता युवती की हत्या कर शव को गड्ढे में दबा दिया गया था। हत्या किसी और ने नहीं, युवती को अगवा करने में जेल भेजे गए पूर्व मंत्री के बेटे ने अपने एक साथी के साथ मिलकर की थी। स्वाट टीम ने हत्यारोपी के दोस्त को उठाया तो सच सामने आ गया। गड्ढे में दबे शव को बाहर निकाला गया तो परिजनों में कोहराम मच गया। पूर्व मंत्री के बेटे ने युवती की किसी दूसरे से नजदीकी की आशंका पर लापता होने वाले दिन ही उसकी गला दबाकर हत्या के बाद शव को गड्ढे में दबा दिया था। मां से शव की पहचान कराने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

22 वर्षीय युवती 8 दिसंबर 2021 को रहस्यमय हालात में लापता

शहर के एक मोहल्ला निवासी 22 वर्षीय युवती 8 दिसंबर 2021 को रहस्यमय हालात में लापता हो गई थी। मां ने पूर्व मंत्री दिवंगत फतेहबहादुर सिंह के बेटे कल्याणी देवी निवासी अरुण कुमार उर्फ रजोल सिंह पर बेटी को अगवा करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया था। उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद 10 जनवरी को रजोल के खिलाफ युवती को अगवा करने की रिपोर्ट दर्ज हुई थी।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *