सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

बहू ने ही 86 साल की सास की पीट पीटकर की थी हत्या, बेटे ने पुलिस को फोन कर कहा- हादसे में हुई मौत

4 मिनट पढ़ें
Advertisement

दिल्ली में सेवा करने से परेशान होकर बहू ने बुजुर्ग सास की कुकर से पीट-पीटकर की हत्या

पुलिस को जांच के दौरान बुजुर्ग महिला की पोती ने बताया कि उसकी मां और दादी के बीच विवाद रहता था. पुलिस ने सुरजीत से पूछताछ की तो उसने भी यह बात पुख्ता की.

दक्षिणी दिल्ली के नेब सराय इलाके में एक महिला पर आरोप है कि उसने अपनी सास की कुकर से पीट-पीटकर हत्या कर दी. आरोपी महिला बुजुर्ग की देखभाल से परेशान थी और उसको पसंद नहीं करती थी. पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. वारदात 28 अप्रैल की बताई जा रही है.

केस दर्ज कर आरोपी महिला को किया गिरफ्तार

दक्षिणी दिल्ली की डीसीपी चंदन चौधरी के मुताबिक 86 साल की हशी सोम नेब सराय इलाके में अकेली रहती थी. हशी सोम का 51 साल का बेटा सुरजीत सोम उसी अपार्टमेंट में उनके सामने वाले फ्लैट में अपने परिवार के साथ रहता है. परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटी है. परिवार मूलरूप से पश्चिम बंगाल के कोलकाता का रहने वाला है. 7 मई की रात सुरजीत सोम ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसकी मां अपने घर की रसोई में गिर गई है. गिरने के चलते उसको गंभीर चोट आई है और बेहोश हो गई है. पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां रसोई में बुजुर्ग बेहोश पड़ी हुई थी और उनके चेहरे व सिर पर घाव के कई निशान थे. बाद में अस्पताल में उनकी मौत हो गई.

Advertisement

सुरजीत सोम ने पुलिस को बताया कि उनकी मां अकेली कोलकता में रहती थी. वह लंबे समय से अर्थराइटिस से पीड़ित थी. जिसके चलते उन्हें चलने-फिरने में भी दिक्कत होती थी. ऐसे में सुरजीत अपनी मां को देखभाल के लिए मार्च 2022 में दिल्ली लेकर आ गया. सुरजीत ने अपने घर के सामने ही एक फ्लैट किराए पर लिया और उसमें मां को रखा. साथ ही मां के फ्लैट में सीसीटीवी कैमरे लगवाए, जिससे वह अपने मोबाइल पर मां की पूरे दिन की गतिविधि देखता था.

पुलिस जांच में सामने आया कि महिला के कमरे में लगे सीसीटीवी में हत्या वाले दिन की कोई फुटेज नहीं थी. लेकिन सुरजीत ने बताया कि अपार्टमेंट में बिजली नहीं आने के चलते सीसीटीवी बंद था और उसने इस बारे में सुरक्षाकर्मी से पूछा था. पुलिस को जांच के दौरान बुजुर्ग महिला की पोती ने बताया कि उसकी मां और दादी के बीच विवाद रहता था. पुलिस ने सुरजीत से पूछताछ की तो उसने भी यह बात पुख्ता की.

सुरजीत ने बताया कि उसकी पत्नी मां को वृद्ध आश्रम भेजना चाहती थी. लेकिन वह इसके विरोध में था और मां को अपने पास ही रखना चाहता था. पुलिस ने बुजुर्ग महिला के फ्लैट में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच में आरोपी महिला के बुजुर्ग के फ्लैट में आने की रिकार्डिंग पुलिस को मिली, जिसके बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की. मृतक महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर चोट के 14 निशान मिले. महिला के पति ने सीसीटीवी भी पुलिस को सौंपा था, जिसमें उसकी पत्नी आती जाती दिख रही है.

आरोपी महिला से जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. उसने बताया कि उसका पति सुरजीत अपनी मां को देखभाल के लिए घर ले आया था. जिसके चलते उसका काम बढ़ गया था. सास उसे शादी के बाद से ही पसंद नहीं थी, इसलिए उसने सास पर कुकर से 20 से 25 बार हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *