सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 24 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Indian Arts Foundation: इंडियन आर्ट्स फाउंडेशन द्वारा किया गया कवि सम्मेलन का आयोजन : संजीव शर्माMCD New Guidelines: चौथी मंजिल और उससे ऊपर नहीं चल सकेंगे गेस्ट हाउस निगम नें लिया उचित फैसला श्री दत्त शर्माFriends Colony Industrial Area: फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में विकास कार्यों के लिए उद्यमियों ने विधायक संजय गोयल का जताया आभारYamuna Cleaning Delhi: यमुना की स्वच्छता के लिए लगातार प्रयासरत है ट्रिपल इंजन सरकार : प्रवेश शर्माWard Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबा

कश्मीर में फिर से टारगेट किलिंग, पुलिसकर्मी फारुक अहमद मीर की अगवा कर हत्या

2 मिनट पढ़ें
कश्मीर में फिर से टारगेट किलिंग, पुलिसकर्मी फारुक अहमद मीर की अगवा कर हत्या

कश्मीर में फिर से टारगेट किलिंग, पुलिसकर्मी फारुक अहमद मीर की अगवा कर हत्या

Advertisement

जम्मू-कश्मीर में टारगेट किलिंग थमने का नाम नहीं ले रही है। इस बार आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के सब इंस्पेक्टर फारूक अहमद मीर की गोली मारकर हत्या कर दी है। उनका शव घर के पास ही धान के खेत में पाया गया। यह घटना दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के पंपोर इलाके में हुई है। सब इंस्पेक्टर फारूक अहमद मीर कल शाम को घर से खेत के लिए निकले थे।

अगवा कर पिस्तौल से गोली मारकर कर दी हत्या

कहा जा रहा कि इसी दौरान आतंकवादियों ने उन्हें अगवा कर लिया और पास के ही एक खेत में ले जाकर गोली मारकर हत्या कर दी। शुरुआती जांच में पता चला है कि उन्हें पिस्तौल से गोली मारी गई थी। अधिकारियों का कहना है कि फारूक अहमद मीर सीटीसी लेथपोरा में तैनात थे। कश्मीर जोन पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि फारूक अहमद मीर शाम को अपने खेत में काम करने के लिए निकले थे। इसी दौरान आतंकवादियों ने उन्हें अगवा कर लिया और पिस्तौल से गोली मारकर हत्या कर दी।

Advertisement

पुलिसकर्मियों पर भी आतंकवादियों ने टारगेटेड अटैक किए

मीर के घर के पास ही उनका शव धान के खेत में ही पाया गया। जम्मू-कश्मीर में पुलिसकर्मियों पर भी आतंकवादियों ने टारगेटेड अटैक किए हैं। इस हमले ने एक बार फिर घाटी में पुलिसकर्मियों, अल्पसंख्यकों और प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *