Home मैं भी रिपोर्टर sukhi parivar foundation event: सुखी परिवार फाउंडेशन के कार्यक्रम में पहुंचे सांसद,मनसुखभाई...

sukhi parivar foundation event: सुखी परिवार फाउंडेशन के कार्यक्रम में पहुंचे सांसद,मनसुखभाई वसावा : डॉ.गणी राजेन्द्र विजय महाराज

0
29

sukhi parivar foundation event: सुखी परिवार फाउंडेशन के कार्यक्रम में पहुंचे सांसद,मनसुखभाई वसावा : डॉ.गणी राजेन्द्र विजय महाराज

नई दिल्ली ( वीर अर्जुन ) : सुखी परिवार फाउंडेशन के कार्यालय नॉर्थ एवेन्यू में भारतीय नववर्ष विक्रमी संवत्सर की पूर्व संध्या पर कार्यकर्ता मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गुजरात के कंवाट लोकसभा क्षेत्र से सांसद व सुखी परिवार फाउंडेशन के संरक्षक मनसुखभाई वसावा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुप्रसिद्ध जैन संत और सुखी परिवार फाउंडेशन के परमाध्यक्ष डॉ.गणी राजेन्द्र विजय महाराज ने की। सांसद मनसुखभाई वसावा ने कहा कि देश की एकता और जनजातीय एवं पिछड़े समाज के लोगों के उत्थान से बड़ी कोई समाज सेवा नहीं हो सकती। नए वर्ष में हमें सामाजिक रूप में भी और व्यक्तिगत रूप में भी कुछ अच्छे कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए।
सुखी परिवार फाउंडेशन के परमाध्यक्ष डॉ.गणी राजेन्द्र विजय ने कहा कि फाउंडेशन महिलाओं की शिक्षा,स्वास्थ्य और उनको आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों के साथ कौशल विकास और नशा मुक्ति अभियान के लिए भी विशेष पहल करेगी। इस अवसर पर श्री वसावा और जैन मुनि जी ने सुखी परिवार फाउंडेशन की ओर से गुजरात के छोटा उदेपुर जिले के जनजातीय क्षेत्र कवांट में सुखी परिवार फाउंडेशन द्वारा संचालित एकलव्य आवासीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गणतंत्र दिवस पर बच्चों के लिए निशुल्क वाटर प्यूरिफायर दान करने वाले जलपुरुष एस. राव को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सुखी परिवार फाउंडेशन के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो.सूर्य प्रकाश सेमवाल,महासचिव नीलेश शुक्ला,संगठन सचिव तपन प्रकाश झा और कार्यकारिणी सदस्य नेपाल सिंह सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here