सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 24 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Indian Arts Foundation: इंडियन आर्ट्स फाउंडेशन द्वारा किया गया कवि सम्मेलन का आयोजन : संजीव शर्माMCD New Guidelines: चौथी मंजिल और उससे ऊपर नहीं चल सकेंगे गेस्ट हाउस निगम नें लिया उचित फैसला श्री दत्त शर्माFriends Colony Industrial Area: फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में विकास कार्यों के लिए उद्यमियों ने विधायक संजय गोयल का जताया आभारYamuna Cleaning Delhi: यमुना की स्वच्छता के लिए लगातार प्रयासरत है ट्रिपल इंजन सरकार : प्रवेश शर्माWard Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबा

Sukhbir Badal Attack: नांदेड़ गुरुद्वारे में सुखबीर बादल पर निहंग ने कृपाण से किया हमला, हाथ में लगी चोट; PM मोदी ने जाना हाल

4 मिनट पढ़ें
Sukhbir Badal Attack, Nanded Gurudwara, Nihang Attack, Harshimrat Kaur Badal, Maharashtra News
Advertisement

Sukhbir Badal Attack: नांदेड़ गुरुद्वारे में सुखबीर बादल पर निहंग ने कृपाण से किया हमला, हाथ में लगी चोट; PM मोदी ने जाना हाल

महाराष्ट्र के नांदेड़ में गुरुवार को शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर गुरुद्वारे में हमला कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, गुरुद्वारा माता साहिब कौर में एक निहंग ने कथित तौर पर कृपाण से सुखबीर बादल पर वार किया। हमले में उनके हाथ में चोट लगी है। घटना के बाद आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, घटना दोपहर करीब 1 बजकर 50 मिनट की है। सुखबीर सिंह बादल अपने परिवार के साथ नांदेड़ स्थित गुरुद्वारे में माथा टेकने पहुंचे थे। इसी दौरान एक निहंग ने उन पर कृपाण से हमला करने की कोशिश की। सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत आरोपी को पकड़ लिया। हमलावर की पहचान जसपाल सिंह के रूप में बताई गई है।

हमले के दौरान सुखबीर बादल की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी संतोष हेगड़े भी घायल हो गए। उन्होंने हमलावर को रोकने की कोशिश की, जिसके दौरान उन्हें भी चोट आई। घटना के तुरंत बाद सुखबीर बादल को इलाज के लिए यशोसाईं अस्पताल ले जाया गया।

नांदेड़ के कलेक्टर डॉ. राहुल कर्डले के मुताबिक, सुखबीर बादल और उनके सुरक्षा स्टाफ में तैनात एक PSI को हाथ में मामूली चोट आई है। दोनों खतरे से बाहर हैं। सुखबीर बादल के हाथ में करीब 5 सेंटीमीटर का कट लगा है और उन्हें 7 से 8 टांके लगाए गए हैं।

कलेक्टर ने बताया कि सुखबीर बादल का नांदेड़ दौरा निजी था और इसकी जानकारी स्थानीय प्रशासन को पहले से नहीं दी गई थी। हालांकि, उन्हें व्यक्तिगत रूप से Z+ सुरक्षा प्राप्त है, जिसके चलते स्थानीय पुलिस की सुरक्षा भी उनके साथ थी। फिलहाल उनके परिजन अस्पताल में उनकी देखभाल कर रहे हैं।

घटना के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नांदेड़ के पुलिस अधीक्षक से फोन पर बात की और पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए। पुलिस ने घटना से जुड़े CCTV फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। इसके साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि हमले की पूरी परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी सुखबीर बादल की पत्नी और सांसद हरसिमरत कौर बादल से फोन पर बातचीत कर उनका हाल जाना। शिंदे ने कहा कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और मामले में किसी को भी छूट नहीं दी जाएगी।

Advertisement

एकनाथ शिंदे ने यह भी माना कि घटना सुरक्षा में चूक का मामला हो सकती है और इसकी अलग से जांच कराई जाएगी। उन्होंने हरसिमरत कौर को भरोसा दिलाया कि जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हरसिमरत कौर बादल को फोन कर सुखबीर सिंह बादल का हाल जाना। प्रधानमंत्री की ओर से घटना पर चिंता जताते हुए उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली गई।

सुखबीर सिंह बादल पर इससे पहले दिसंबर 2024 में भी हमला हुआ था। उस समय अमृतसर के स्वर्ण मंदिर परिसर में सेवादार के रूप में धार्मिक सजा भुगतने के दौरान उन पर गोली चलाने की कोशिश की गई थी। उस घटना में भी सुरक्षा कर्मियों ने हमलावर को समय रहते पकड़ लिया था।

इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि नांदेड़ में हमला करने वाले कथित निहंग को सम्मानित किया गया था। वीडियो में एक व्यक्ति को दस्तार बांधते हुए दिखाया गया है और दावा किया जा रहा है कि वही व्यक्ति बाद में सुखबीर बादल पर हमला करने वाला आरोपी है। हालांकि, इस वीडियो और इससे जुड़े दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि अभी नहीं हुई है।

फिलहाल पुलिस आरोपी जसपाल सिंह से पूछताछ कर रही है और हमले के पीछे की वजह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस CCTV फुटेज और चश्मदीदों के बयान के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। सुरक्षा में हुई संभावित चूक को लेकर भी जांच की जा रही है।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *