सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

IPL 2022, KKR vs SRH: राहुल त्रिपाठी की तूफानी पारी से हैदराबाद ने लगाई जीत की हैट्रिक, कोलकाता को 7 विकेट से हराया

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

IPL सीजन 15 का 25वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। राहुल त्रिपाठी (71) और एडन मारक्रम (नाबाद 68 ) की विस्फोटक अर्धशतकीय पारियों से सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को एकतरफा अंदाज में सात विकेट से करारी शिकस्त टूर्नामेंट में जीत की हैट्रिक पूरी की। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता की शुरुआत खराब रही। केकेआर के लिए पहला मैच खेलने वाले आरोन फिंच ने निराश किया और सिर्फ 7 रन की पारी खेलकर जानसेन की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। कोलकाता का दूसरा विकेट वेंकटेश अय्यर के रूप में गिरा जो टी नटराजन की गेंद पर 6 रन बनाकर बोल्ड हो गए तो वहीं नटराजन ने ही सुनील नरेन को 6 रन पर कैच आउट करवाकर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर 28 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने क्लीन बोल्ड कर दिया। शेल्डन जैक्सन को उमरान मलिक ने 7 रन पर कैच आउट करवा दिया।पैट कमिंस को 3 रन पर भुवी ने कैच आउट करवा दिया। अमन हकीम खान ने 5 रन पर अपना विकेट गंवा दिया।आंद्रे रसेल ने 25 गेंदों पर 4 छक्के व 4 चौकों की मदद से नाबाद 49 रन बनाए तो उमेश यादव एक रन बनाकर नाबाद रहे। हैदराबाद की तरफ से टी नटराजन ने तीन विकेट लिया और सबसे सफल गेंदबाज रहे।

राहुल त्रिपाठी और तरह एडन मारक्रम की तूफानी पारी

SRH vs KKR: सनराइजर्स हैदराबाद ने दर्ज की लगातार तीसरी जीत, कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 विकेट से हराया

लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद ने अभिषेक शर्मा और कप्तान केन विलियम्सन के विकेट पॉवरप्ले में गंवा दिए। अभिषेक ने तीन और विलियम्सन ने 17 रन बनाये। दो विकेट 39 रन पर गिरने के बाद राहुल त्रिपाठी ने मोर्चा संभाला। राहुल ने कोलकाता के मिस्ट्री स्पिनरों को नहीं बख्शा। राहुल ने वरुण चक्रवर्ती के ओवर में दो छक्कों सहित 18 रन बटोरे। उन्होंने सुनील नारायण के ओवर में छक्का जड़ने सहित कुल 10 रन बटोरे। 13 ओवर में हैदराबाद का स्कोर दो विकेट पर 113 रन हो गया। राहुल की तरह एडन मारक्रम ने भी हाथ खोलते हुए उमेश यादव के पारी के 14वें ओवर की आखिरी तीन गेंदों पर तीन चौके मारे। अगले ओवर में राहुल ने आंद्रे रसेल की गेंद पर छक्का जड़ा लेकिन अगली गेंद पर वह बॉउंड्री के पास वेंकटेश अय्यर के हाथों लपके गए। राहुल का विकेट 133 के स्कोर पर गिरा। राहुल ने 37 गेंदों पर 71 रन में चार चौके और छह छक्के लगाए। राहुल के आउट होने के बाद मारक्रम ने चक्रवर्ती की गेंदों पर चौका और छक्का मारा। अब आखिरी चार ओवर में हैदराबाद को जीत के लिए चाहिए थे 23 रन। मारक्रम ने 31 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। मारक्रम ने पैट कमिंस पर लगातार गेंदों पर चौका और दो छक्के जड़ दिए और मैच 18वें ओवर में निपटा दिया।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *