सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 24 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Indian Arts Foundation: इंडियन आर्ट्स फाउंडेशन द्वारा किया गया कवि सम्मेलन का आयोजन : संजीव शर्माMCD New Guidelines: चौथी मंजिल और उससे ऊपर नहीं चल सकेंगे गेस्ट हाउस निगम नें लिया उचित फैसला श्री दत्त शर्माFriends Colony Industrial Area: फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में विकास कार्यों के लिए उद्यमियों ने विधायक संजय गोयल का जताया आभारYamuna Cleaning Delhi: यमुना की स्वच्छता के लिए लगातार प्रयासरत है ट्रिपल इंजन सरकार : प्रवेश शर्माWard Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबा

बिग बॉस फेम और BJP नेता सोनाली फोगाट की गोवा में हार्ट अटैक से मौत

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री और बीजेपी नेत्री सोनाली फोगाट के फैंस के लिए एक बेहद बुरी खबर है। सोनाली अब इस दुनिया में नहीं हैं। गोवा में हार्ट अटैक की वजह से कल रात उनका निधन हो गया है। 42 साल की सोनाली फोगाट के निधन से मनोरंजन और राजनीति जगत को झटका लगा है। सोनाली एक जाना-माना नाम थीं और सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती थीं। सोनाली फोगाट के इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब 13 घंटे पहले एक उनका एक वीडियो भी अपलोड हुआ है। माना जा रहा है कि अपने गोवा टूर के दौरान ही उन्होंने इसे शेयर किया था। इस वीडियो में वह जिस जगह दिख रही हैं, वह कोई गांव जैसा दिख रहा है। उनके पीछे महिलाएं बैठी हुई हैं। सोनाली फोगाट की लव लाइफ काफी प्रॉब्लम्स से भरी रही। राजनीति में आने से पहले उन्होंने नेता संजय फोगाट के साथ शादी की थी। लेकिन साल 2016 में उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने राजनीति में कदम रखा और अपना नाम कमाया। उनकी एक बेटी भी है। सोनाली फोगाट ने पिछले हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ा था। वह हरियाणा के आदमपुर विधानसभा सीट पर कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरी थीं। उन्होंने यह भी दावा किया था कि वह आगामी आदमपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव में भी बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी। कुछ दिन पहले उन्होंने कुलदीप बिश्नोई से मुलाकात भी की थी। कुलदीप बिश्नोई ने हाल ही में बीजेपी ज्वाइन की थी। माना जा रहा है कि उनके बीजेपी में शामिल होने के पीछे फोगाट की भी भूमिका थी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोनाली के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने लिखा कि भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट जी के आकस्मिक निधन का बेहद दुखद समाचार प्राप्त हुआ।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *