Home धर्म-कर्म Aadesh Bhardwaj: श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान ही मानवीय जीवन का आधार है...

Aadesh Bhardwaj: श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान ही मानवीय जीवन का आधार है : आदेश भारद्वाज

0
68

Aadesh Bhardwaj: श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान ही मानवीय जीवन का आधार है : आदेश भारद्वाज

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) श्रीमद भागवत कथा ज्ञान ही मानवीय जीवन का आधार है यह कहना है पिछले 3 वर्षों से लगातार श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का आयोजन करवाते आ रहे बुराड़ी के समाजसेवी और करावल नगर कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष आदेश भारद्वाज का। कल पंडित जन्मेश द्विवेदी के मुखारबिंद से उद्गारित कथा पाठ में श्री गोवर्धन जी पूजा अध्याय के दौरान उमड़ी भक्तजनों की भारी भीड़ के अलावा पूर्व मंत्री मंगतराम सिंघल, पूर्व चेयरमैन और बुराड़ी के निवर्तमान निगम पार्षद अनिल त्यागी, ईश्वर बागड़ी, एस पी सिंह और राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवक संघ की 12 खाप प्रधान तेजप्रताप भारद्वाज ने भी शिरकत कर प्रभु आशीर्वाद लिया। आदेश भारद्वाज ने बताया कि भगवान श्री कृष्णजी जी के पूरे जीवन से हमे जो सीख मिलती हैं अगर हम उनको अपने जीवन में उतार लें तो हमारे जीवन के सारे दुख मिट जाए। द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण जैसा कोई रणधीर नहीं था लेकिन उन्होंने महाभारत से पहले दुर्योधन के सामने शांति प्रस्ताव रखा था। द्वारकाधीश होने के बावजूद गरीब मित्र सुदामा संग मित्रता निभाने का प्रसंग अपने आप में एक मिसाल है जो युगों तक याद रखी जाएगी। अगर महिला सम्मान की बात करूं तो द्रोपदी की लाज बचाने से लेकर नरकासुर से बचाई गई सोलह हजार एक सौ नारियों के सम्मान की खातिर उन्हें पत्नी रूप में स्वीकार करने तक उनकी सहृदयता का प्रतीक हैं। इस पर कथा रस आशीर्वाद लेने वालों में रामविलास शर्मा, एडवोकेट सतबीर सिंह, पुनीत सूद, संजीव भारद्वाज, राज ठाकुर, भगवानदास शर्मा बल्लबगढ़, बलजीत शर्मा, सुनील, अजय और विजय शामिल रहकर प्रभु आशीर्वाद को आत्मसात करने का प्रण लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here