सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 24 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Indian Arts Foundation: इंडियन आर्ट्स फाउंडेशन द्वारा किया गया कवि सम्मेलन का आयोजन : संजीव शर्माMCD New Guidelines: चौथी मंजिल और उससे ऊपर नहीं चल सकेंगे गेस्ट हाउस निगम नें लिया उचित फैसला श्री दत्त शर्माFriends Colony Industrial Area: फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में विकास कार्यों के लिए उद्यमियों ने विधायक संजय गोयल का जताया आभारYamuna Cleaning Delhi: यमुना की स्वच्छता के लिए लगातार प्रयासरत है ट्रिपल इंजन सरकार : प्रवेश शर्माWard Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबा

अमेरिका के शिकागो में फ्रीडम डे परेड में फायरिंग, अब तक 5 की मौत

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

अमेरिका के शिकागो से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। शिकागो में स्वतंत्रता दिवस परेड के दौरान जबरदस्त गोलीबारी हुई है। इस गोलीबारी में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। मिली जानकारी के मुताबिक, अधिकारियों ने आधिकारिक तौर पर किसी के हताहत होने की सूचना नहीं दी है, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि खून से लथपथ कई शव कंबल से ढके हुए थे। गोलीबारी के बाद शिकागो के हाइलैंड इलाके मे अफरा-तफरी मच गई। इस शूटआउट में 5 लोगों के मरने की सूचना मिली है और कई लोगों के घायल होने की खबर है। पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है। जानकारी के लिए आपको बता दे की अमेरिका में 4 जुलाई को स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया जाता है। इस दौरान देशभर में जगह-जगह पर परेड का आयोजन किया जाता है। इसको लेकर इलिनोइस शहर के हाईलैंड पार्क में फ्रीडम डे परेड आयोजित की गई थी। इसी दौरान फ्रीडम डे परेड में भाग लेने वाले लोगों पर शूटर ने गोलीबारी शुरू कर दी।

अमेरिका के शिकागो में स्वतंत्रता दिवस परेड के दौरान गोलीबारी, कई लोगों के मारे जाने की आशंका

रिपोर्ट के मुताबिक एक छत से शूटर ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की है। इस गोलीबारी में कई लोगों को गोली लगने की खबर है। गोली चलाने वाला एक रिटेल शॉप की छत पर चढ़ गया और वहां से लोगों पर फायरिंग शुरू कर दी। हाल ही में अमेरिका के टेक्सास के एक स्कूल में एक बंदूकधारी शख्स ने अंधाधुंद फायरिंग में 19 छात्रों और दो शिक्षकों को बेरहमी से मार दिया था। इस घटना के बाद से ही देश में हथियार खरीदने संबंधी एक कड़े कानून के लिए सरकार पर दबाव बनाया जा रहा था। इसी तरह की घटना आज दोबारा फ्रीडम डे परेड में फायरिंग की घटना सामने आई है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *