सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

मैच से पहले भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया को झटका, मैक्सवेल-स्टार्क पहले वनडे से बाहर

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

भारत के खिलाफ मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया को झटका, मैक्सवेल-स्टार्क पहले वनडे से बाहर

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 सितंबर से वनडे सीरीज खेली जाएगी. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 सितंबर से वनडे सीरीज का आगाज हो रहा है. सीरीज का पहला मैच मोहाली में खेला जाएगा. इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई फैंस के लिए बुरी खबर है. ग्लेन मैक्सवेल और मिचेल स्टार्क पहले वनडे से बाहर हो गए हैं. स्टार्क चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं. इस वजह से उन्हें आराम दिया गया है. मैक्सवेल भी चोटिल थे.

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने भारत के खिलाफ मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस की. लोकमत टाइम्स की खबर के मुताबिक कमिंस ने कहा, मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं और कलाई पूरी तरह ठीक हो गई है. मुझे लगता है कि मैं तीनों मैच खेल लूंगा. स्टार्क कल नहीं खेलेंगे. उम्मीद है कि वे अगले मैचों में हिस्सा होंगे. यही बात मैक्सवेल के साथ भी है. हम विश्व कप से पहले टीम को बैलेंस करने की कोशिश में हैं.

Advertisement

उन्होंने स्टीव स्मिथ को लेकर भी अपडेट दिया. कमिंस ने कहा, वे पूरी तरह ठीक हैं और कल खेलेंगे. उनकी कलाई में दिक्कत थी. लेकिन अब 100 प्रतिशत ठीक हैं.

गौरतलब है कि स्टार्क ऑस्ट्रेलिया के अहम गेंदबाजों में से एक हैं. उन्होंने 110 वनडे मैचों में 219 विकेट लिए हैं. इस दौरान एक मैच में 28 रन देकर 6 विकेट लेना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा. उन्होंने 82 टेस्ट मैचों में 333 विकेट लिए हैं. स्टार्क ने एक टेस्ट में 11 विकेट लेकर 94 रन दिए. यह उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है. वे 58 टी20 मैचों में 73 विकेट ले चुके हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *