सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 12 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Diwali Cleanliness Drive: दीपावली के बाद सड़कों पर फैली गंदगी तेजी से साफ कराई : संदीप कपूरYamuna River Cruise: यमुना में क्रूज चलने से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, कारोबार बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे : प्रवीण निमेषDelhi Air Pollution: दिल्ली की हवा हुई जहरीली, सांस लेना भी हुआ मुश्किल : हाजी जरीफRampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारी

Shahdara Holi 2026: होली पर औद्योगिक एकजुटता, सामाजिक समरसता और विकास के संकल्प का आह्वान : विनीत जैन

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Shahdara Holi 2026: होली पर औद्योगिक एकजुटता, सामाजिक समरसता और विकास के संकल्प का आह्वान : विनीत जैन

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर शाहदरा जिला, दिल्ली प्रदेश भाजपा के मीडिया संयोजक विनीत जैन ने समस्त क्षेत्रवासियों, उद्योगपतियों, औद्योगिक प्रतिनिधियों, व्यापारिक संगठनों, श्रमिक भाइयों-बहनों एवं युवाओं को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। विनीत जैन ने कहा कि होली केवल पारंपरिक उत्सव नहीं, बल्कि समाज और उद्योग जगत को एक सूत्र में पिरोने का अवसर है। यह पर्व आपसी विश्वास, संवाद और सहयोग की भावना को सुदृढ़ करता है।

शाहदरा का औद्योगिक क्षेत्र दिल्ली की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है और इसमें औद्योगिक प्रतिनिधियों की भूमिका अत्यंत अहम है, जो उद्योगों और श्रमिकों के बीच समन्वय स्थापित कर विकास की दिशा तय करते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में उद्योग जगत को चुनौतियों के बीच भी सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है। छोटे, मध्यम और लघु उद्योग न केवल आर्थिक गतिविधियों को गति देते हैं, बल्कि हजारों परिवारों की आजीविका का आधार भी हैं। ऐसे में औद्योगिक प्रतिनिधियों, संगठन पदाधिकारियों और व्यापारिक नेताओं का दायित्व है कि वे सामूहिक नेतृत्व और समन्वय से क्षेत्र को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँ। मीडिया संयोजक के रूप में विनीत जैन ने कहा कि स्वस्थ संवाद, पारदर्शिता और सहयोग ही औद्योगिक विकास की कुंजी है।

Advertisement

त्योहारों के अवसर पर हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम क्षेत्र में स्वच्छता, सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व के मानकों को और मजबूत करेंगे। उन्होंने औद्योगिक संगठनों से आग्रह किया कि वे श्रमिकों के कल्याण, कार्यस्थलों की सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द को प्राथमिकता दें। साथ ही युवाओं से अपील की कि वे अनुशासन, मर्यादा और नशामुक्त वातावरण में होली मनाकर समाज के सामने सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करें। विनीत जैन ने कहा कि होली हमें नई शुरुआत, नई ऊर्जा और नई सोच का संदेश देती है।

आइए, हम सब मिलकर औद्योगिक प्रगति, सामाजिक एकता और क्षेत्रीय विकास के संकल्प के साथ इस पर्व को मनाएँ। उन्होंने समस्त औद्योगिक प्रतिनिधियों, व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं एवं शाहदरा जिले के नागरिकों को सुख-समृद्धि, प्रगति और खुशियों से परिपूर्ण होली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *