सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

कोहली को सचिन ने खास अंदाज में दी शतक की बधाई, याद किया ड्रेसिंग रूम में विराट का पहला दिन

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

सचिन ने खास अंदाज में दी कोहली को 50वें शतक की बधाई, याद किया ड्रेसिंग रूम में विराट का पहला दिन

कोहली को लेकर सामने आया सचिन का बयान, याद किया मुलाकात का पहला दिन - sachin  tendulkar reaction regarding virat kohli came to the fore-mobile

विराट कोहली वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया. अब सचिन तेंदुलकर ने विराट कोहली को खास अंदाज में बधाई दी है.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला सेमीफाइनल खेला जा रहा है. दोनों टीमें मुबंई के वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 50 ओवर में 4 विकेट पर 397 रनों का स्कोर बनाया. विराट कोहली ने शानदार शतक बनाया. विराट कोहली ने 113 गेंदों पर 117 रनों की पारी खेली. यह विराट कोहली के वनडे करियर का 50वां शतक है. इस तरह विराट कोहली वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया. बहरहाल, अब सचिन तेंदुलकर ने विराट कोहली को खास अंदाज में बधाई दी है.

‘जब मैं पहली बार आपसे भारतीय ड्रेसिंग रूम में मिला था…’

Advertisement

सचिन तेंदुलकर ने अपने पोस्ट में लिखा है कि जब मैं पहली बार आपसे भारतीय ड्रेसिंग रूम में मिला था, तो टीम के अन्य खिलाड़ियों ने मेरे पैर छूने का मज़ाक उड़ाया था. मैं उस दिन अपनी हँसी नहीं रोक सका. लेकिन आपने जल्दी ही आपने अपने जुनून और स्किल्स से मेरे दिल को छू लिया. मैं बहुत खुश हूं कि वह युवा लड़का एक ‘विराट’ खिलाड़ी बन गया है.

‘मुझे इससे ज्यादा खुशी नहीं हो सकती कि…’

सचिन तेंदुलकर ने आगे लिखा है कि मुझे इससे ज्यादा खुशी नहीं हो सकती कि एक भारतीय ने मेरा रिकॉर्ड तोड़ा और वो भी वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मुकाबले में अपने घरेलू मैदान पर बेहद खास है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *