सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
रामलीला मैदान की रैली को मिलेगी ऐतिहासिक कामयाबी : भारत सिंह राघवदिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार की पहल सराहनीय : मुकेश गोयलयमुना की सफाई के नाम पर लगातार की जा रही नौटंकी को समझ रही है जनता : हाजी जरीफDelhi Air Pollution: करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं: डॉ. एम. एल. भास्करChhath Puja Preparation: छठ महापर्व से पहले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी दिल्ली सरकार: दीपक गाबाCongress Rally: रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की रैली को सफल बनाने का महेंद्र भास्कर ने किया आह्वानGhaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफा

SA20: साउथ अफ्रीका लीग में दिनेश कार्तिक के हाल हुए बेहाल; एक-एक रन के लिए तरसा यह विकेटकीपर बल्लेबाज

2 मिनट पढ़ें
साउथ अफ्रीका लीग

SA20: साउथ अफ्रीका लीग में दिनेश कार्तिक के हाल हुए बेहाल; एक-एक रन के लिए तरसा यह विकेटकीपर बल्लेबाज

Dinesh Karthik, SA20: पिछले साल भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया. हालांकि, इस वक्त दिनेश कार्तिक SA20 लीग में खेल रहे हैं. दिनेश कार्तिक SA20 लीग में पार्ल रॉयल्स की टीम का हिस्सा हैं. इससे पहले उन्होंने सनराइजर्स ईस्टर्न केप के खिलाफ SA20 लीग में डेब्यू किया, लेकिन इस मुकाबले में बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला. हालांकि, इसके बाद दूसरे मुकाबले में दिनेश कार्तिक को बल्लेबाजी का मौका मिला, लेकिन यह विकेटकीपर बल्लेबाज बुरी तरह फ्लॉप रहा. अब तक SA20 लीग में दिनेश कार्तिक अपनी छाप छोड़ने में नाकामयाब रहे हैं.

पार्ल रॉयल्स के लिए बुरी तरह फ्लॉप रहे दिनेश कार्तिक

SA20 लीग के मौजूदा सीजन में पार्ल रॉयल्स की टीम अपने दूसरे मुकाबले में एमआई केप टाउन के खिलाफ मैदान पर उतरी. इस लीग में पहली बार बल्लेबाजी करने उतरे दिनेश कार्तिक बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रहे. इस मैच में दिनेश कार्तिक 28.57 की स्ट्राइक रेट से 7 गेंदों पर 2 रन बनाकर चलते बने. वहीं, दिनेश कार्तिक की टीम पार्ल रॉयल्स को करारी हार का सामना करना पड़ा. हालांकि, इससे पहले मुकाबले में पार्ल रॉयल्स को जीत मिली थी. बताते चलें कि भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने तकरीबन 7 महीने बाद प्रोफेशनल क्रिकेट में कमबैक किया है.

इससे पहले दिनेश कार्तिक आखिरी बार मई 2024 में आईपीएल में खेलने उतरे थे. इसके बाद से यह विकेटकीपर बल्लेबाज लगातार मैदान से दूर है. उन्होंने 1 जून, 2024 को क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था. दिनेश कार्तिक ने इंटरनेशनल और घरेलू दोनों तरह के क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. भारतीय टीम के अलावा दिनेश कार्तिक आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स का हिस्सा रह चुके हैं. बहरहाल इस खिलाड़ी ने प्रोफेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *