सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

IPL 2022, RR vs DC: मार्श-वॉर्नर की पारी के दम पर दिल्ली ने राजस्थान को 8 विकेट से दी मात

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

IPL सीजन 15 का 58वां मैच राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। जहां दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 8 विकेट से हराया और प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद को जिंदा रखा। इस मैच में दिल्ली के लिए जीत के हीरो रहे मिचेल मार्श (89) और डेविड वार्नर (52 नाबाद)। दोनों ने 0 पर टीम का पहला विकेट गिरने के बाद टीम को शानदार तरीके से संभाला और दूसरे विकेट के लिए 144 रन जोड़े। दिल्ली की इस सीजन में यह 12वें मैंच में छठी जीत है। वहीं राजस्थान को 12वें मैच में 5वीं हार का सामना करना पड़ा है।

आश्विन ने लगाया अर्धशतक https://akm-img-a-in.tosshub.com/aajtak/images/story/202205/r_ashwin-sixteen_nine.jpg?size=948:533

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान के दोनों ही ओपनर इस मैच में बड़ा स्कोर बनाने से चूक गए. यशस्वी जायसवाल सिर्फ 19 रन बना पाए, जबकि जोस बटलर भी 7 रन बना पाए. राजस्थान के लिए तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए रविचंद्रन अश्विन ने यहां फिफ्टी जमाई, यह अश्विन के करियर की पहली फिफ्टी थी. रविचंद्रन अश्विन के अलावा देवदत्त पडिक्कल ने भी 48 रनों की तेज पारी खेली, लेकिन इनके बाद मिडिल ऑर्डर कोई धमाल नहीं कर पाया. यही वजह रही कि राजस्थान सिर्फ 160 का स्कोर बना पाई.

मिचेल मार्श और डेविड वार्नर की धुआंधार https://images.news18.com/ibnkhabar/uploads/2022/05/Mitchell-Marsh-with-David-Warner-@insta-16522897123x2.jpg?im=Resize,width=219,aspect=fit,type=normal

राजस्थान से मिले 161 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरे दिल्ली को ट्रेंट बोल्ट ने दूसरी ही गेंद पर झटका दिया। केएस भरत बिना खाता खोले विकेट के पीछे संजू सैमसन को कैच दे बैठे। पहला विकेट गिरने के बाद मिचेल मार्श और डेविड वार्नर ने टीम को 50 रन के पार पहुंचाया। 10 ओवर के बाद टीम का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 74 रन था। इसमें मार्श के बल्ले से 47 रन निकले जबकि वार्नर ने महज 23 रन बनाए। मार्श ने 38 गेंद पर 5 छक्के और 2 चक्के जमाते हुए अपने पचास रन पूरे किए। छक्का जमाते हुए इस आलराउंडर ने अपना अर्धशतक पूरा किया। 62 गेंद पर 7 छक्के और 5 चौक्के की मदद से 89 रन बनाने के बाद युजवेंद्र चहल की गेंद पर मार्श आउट होकर वापस लौटे।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *