सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

IPL 2022, DC vs RCB: दिनेश कार्तिक की तूफानी पारी के दम पर बैंगलोर ने दिल्ली को 16 रन से हराया

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2022 का 27वां मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में बैंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स को 16 रन से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 189 रन बनाए हैं। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 173 रन ही बना सकी है। दिल्ली के लिए ओपनर पृथ्वी शॉ ने 16 रन बनाए। DC vs RCB live score: वॉर्नर की पारी गई बेकार, बैंगलोर ने दिल्ली को 16 रन से हराया

डेविड वॉर्नर 66 रन बनाकर आउट हुए। मिचेल मार्श ने 24 गेंदों में 14 रन बनाए। पॉवेल बिना खाता खोले आउट हुए। कप्तान ऋषभ पंत 34 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले दिनेश कार्तिक ने धुआंधार सर्वाधिक नाबाद 66 रन बनाए। कार्तिक और अहमद के बीच छठे विकेट के लिए 52 गेंदों में 97 रन की साझेदारी हुई। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की शुरुआत खराब हुई है। दूसरे ओवर में ही अनुज रावत बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं। विराट कोहली 12 के स्कोर पर रन आउट हुए। प्रभुदेसाई 6 रन पर आउट हुए। वहीं मैक्सवेल ने 34 गेंदों में शानदार 55 रन बनाए।

Advertisement

मुंबई इंडियंस की लगातार छठी हार रोहित शर्मा, केएल...- India TV Hindi

वही दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में हार का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा है। सीजन के 26वें मुकाबले में टीम को लगातार छठी हार का सामना करना पड़ा है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने पांच बार की चैंपियन टीम को इस मुकाबले में 18 रनों से मात दी। इस मैच के हीरो रहे लखनऊ के कप्तान केएल राहुल जिन्होंने अपने 100वें मैच में शानदार शतक लगाया और 103 रनों की नाबाद पारी खेली। राहुल की शतकीय पारी की बदौलत लखनऊ ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट पर 199 रन बनाए थे। उनके अलावा मनीष पांडे ने भी 38 रनों की पारी खेली थी। मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह (4-0-24-0) सबसे किफायती रहे और जयदेव उनादकट (4-0-32-2) ने दो विकेट लिए। 200 रनों के जवाब में मुंबई इंडियंस 20 ओवर में 181 रन ही बना सकी और 18 रनों से मैच हार गई। लखनऊ के लिए आवेश खान ने अच्छी गेंदबाजी की और मुंबई को शुरुआत में बड़े झटके दिए। उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा और डेवाल्ड ब्रेविस के दो बड़े विकेट लिए। इसके बाद फैबियन एलन को भी उन्होंने आउट कर 4 ओवर में 30 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *