Delhi Congress committee: राजकुमार जैन को जिला अध्यक्ष बनाये जाने,पर देवेन्द्र यादव का आभार जताया
नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व द्वारा दिल्ली के सभी 14 जिलों के लिए जिला अध्यक्ष की नियुक्ति हो गई है। बाबरपुर जिले में अध्यक्ष के रूप में पुनः राजकुमार जैन को नियुक्त करने पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव रोहताश नगर विधानसभा प्रभारी संजीव शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष प्रताप शर्मा,कुलदीप भाटी वरिष्ठ नेता पूर्व ब्लाक अध्यक्ष मांगेराम भारद्वाज नें पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए बेहतरीन निर्णय बताया । संजीव शर्मा ने कहा कि राजकुमार जैन बहुत ही मेहनती, कर्मठ, जुझारू, समर्पित व अनुभवी नेता है जिन्होंने बतौर बाबरपुर जिला अध्यक्ष बहुत ही सराहनीय एवं प्रशंसनीय कार्य किए राजकुमार जैन के पुनः जिला अध्यक्ष नियुक्त होने से बाबरपुर जिले के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है क्योंकि राजकुमार जैन का पुनः जिला अध्यक्ष बनना इस बात का प्रमाण है कि जो कांग्रेस पार्टी के लिए दिन रात मेहनत करेगा उसे उसकी मेहनत का परिणाम जरूर मिलेगा। संजीव शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं के उत्साह और खुशी के अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जैसे ही बाबरपुर जिले के अध्यक्ष के रूप में पुनः राजकुमार जैन के नाम की घोषणा हुई, राजकुमार जैन के कार्यालय पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। संजीव शर्मा ने कहा कि अभी तक राजकुमार जैन के नेतृत्व में बाबरपुर जिले के अंतर्गत जो भी कार्यक्रम हुए वह ना सिर्फ सफल हुए बल्कि आम जनता ने भी उन कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर भाग लिया चाहे वह तिरंगा साइकिल यात्रा का आयोजन हो, कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हो, कांग्रेस कार्यकारिणी बैठक का आयोजन हो या जिले की मासिक बैठकों का आयोजन हो। संजीव शर्मा ने कहा कि राजकुमार जैन ने अपने कार्यकाल में कांग्रेस पार्टी को बाबरपुर जिले में फिर से खड़ा किया और बाबरपुर जिले में कांग्रेस का जो वर्चस्व खो गया था, राजकुमार जैन उस वर्चस्व को वापस हासिल करने में कामयाब हुए हैं।



