Rajkumar Jain Congress: जिले की कमान दोबारा मिलने पर राजकुमार जैन,के स्वागत का दौर जारी : कुलदीप भाटी
नई दिल्ली ( हर्ष भारद्वाज ) : कांग्रेस हाईकमान द्वारा राजकुमार जैन को बाबरपुर जिला कांग्रेस की कमान एक बार फिर से सौंपने के बाद उनके स्वागत का सिलसिला जारी है | ना केवल बाबरपुर अपितु दूसरे जिलों से भी लोग उनके कार्यालय पहुंचकर उन जोर शोर से स्वागत कर रहे है | यह जानकारी देते हुए रामनगर ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप भाटी नें बताया आज मंगलवार को करावल नगर जिले के जौहरी पुर से ब्लाक अध्यक्ष डॉ.मो.अकरम तथा डॉ.आर. चन्द्रा अपनी टीम के साथ पहुंचे और पगड़ी बाँध कर उन्होंने श्री जैन का स्वागत किया | कुलदीप भाटी भी गाजे बाजे के साथ अपनी सशक्त टीम के साथ श्री जैन के कार्यालय पहुंचे जहां आतिशबाजी और ढोल की थाप पर नाचते गाते श्री जैन का स्वागत किया गया | इस मौके पर रोहताश नगर विधानसभा के जिला प्रभारी संजीव शर्मा किसान भी मौजूद रहे | श्री भाटी नें गुजरात से मंगाए धातु के एक शेर की प्रतिमा भी श्री जैन को भेंट की | कुलदीप भाटी के साथ अशोक नगर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप शर्मा भी अपनी टीम के साथ स्वागत करने पहुंचे उनके साथ महिलाओं की टीम भी थी | श्री भाटी के साथ नवीन चन्द्रा ,दिवेश पारस,कालू राम शर्मा,सतवीर मंडलम अध्यक्ष राजबीर सिंह ,चेतराम,राजकुमार कौशल,सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे | इस मौके पर घोंडा विधानसभा से पूर्व निगम प्रत्याशी अजित सिंह गामड़ी भी अपनी टीम के साथ मौजद रहे उन्होंने कल गुर्जर समाज की तरफ से श्री जैन का भव्य स्वागत यमुना पुश्ते पर किया था | इस मौके वरिष्ठ नेता अनिल शील,ब्लाक अध्यक्ष बब्बू मलिक,ओम सेन,राजेश,गुलशन ठाकुर,मौ.आरिफ,सलीम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे | इनके अलावा ब्रह्मपुरी से नौशाद सागर ने अपनी पूरी टीम के साथ आकर मुबारकबाद दी जिसमें साथ में अल्पसंख्यक विभाग के पूर्व जिला अध्यक्ष अब्दुल भाई,हनीफ भाई,आर आजाद,महबूब भाई आदि मौजूद रहे। इसी तरह सीमापुरी विधानसभा के सुंदर नगरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बाबा फरीद नें अपने साथियों के साथ जिला कार्यालय पर उपस्थित होकर पगड़ी माला पहनकर स्वागत किया जिसमें साथ में बाबरपुर जिला एस.सी/ मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष ललित चौहान,सीमापुरी विधानसभा के अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष फैज कुरैशी,मंडलम अध्यक्ष इकबाल अहमद,मंडलम अध्यक्ष एस.पी.चौटाला , शशिर मल्लिक, सईद भाई, सहित ब्लॉक के पदाधिकारी गण मौजूद रहे।



