सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 24 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Indian Arts Foundation: इंडियन आर्ट्स फाउंडेशन द्वारा किया गया कवि सम्मेलन का आयोजन : संजीव शर्माMCD New Guidelines: चौथी मंजिल और उससे ऊपर नहीं चल सकेंगे गेस्ट हाउस निगम नें लिया उचित फैसला श्री दत्त शर्माFriends Colony Industrial Area: फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में विकास कार्यों के लिए उद्यमियों ने विधायक संजय गोयल का जताया आभारYamuna Cleaning Delhi: यमुना की स्वच्छता के लिए लगातार प्रयासरत है ट्रिपल इंजन सरकार : प्रवेश शर्माWard Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबा

Rahul Gandhi Attack BJP: हरियाणा-जम्मू कश्मीर में कौन जीत रहा चुनाव? अमेरिका से ही राहुल गांधी ने कर दी भविष्यवाणी

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

BJP को 150 सीटें भी नहीं मिलेंगी', राहुल गांधी बोले- यह संविधान को बचाने का  चुनाव, हम लोगों के अधिकार नहीं छीनने देंगे - BJP will not get even 150  seats Rahul

 

Rahul Gandhi on Haryana and J&K Poll: कांग्रेस के सीनियर लीडर और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं, लेकिन भारतीय मीडिया में अपने बयानों की वजह से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. अमेरिका में उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी, बीजेपी और आरएसएस पर जमकर हमला किया है. इन सबके बीच उन्होंने एक ऐसी भविष्यवाणी भी की है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है.

दरअसल, राहुल गांधी ने अमेरिका में बैठकर हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी बात कही है. उन्होंने कहा है कि हमें पूरा भरोसा है कि हम इन दोनों जगहों पर भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे और जीत भी हासिल करेंगे. अगले दो या तीन महीनों में हम ये चुनाव जीत जाएंगे.

बीजेपी और आरएसएस ने संस्थानों को पहुंचाया काफी नुकसान

राहुल गांधी ने आगे कहा कि भाजपा और आरएसएस ने हमारे संस्थानों को जो नुकसान पहुंचाया है, उसे दूर करना एक बहुत बड़ी समस्या है और इसका समाधान इतनी आसानी से और इतनी जल्दी नहीं होने वाला है. इसमें थोड़ा वक्त लगेगा, लेकिन हम जरूर बीजेपी को हरा देंगे.

Advertisement

विपक्ष पर हमला करने के लिए कई संरचरनाओं का हो रहा इस्तेमाल

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अपने भाषण में यहीं नहीं रुके. उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष पर हमला करने के लिए कई तरह की संरचनाओं का इस्तेमाल किया जा रहा है. जांच एजेंसियां, कानूनी व्यवस्था जो जारी है, उसे हर हाल में रोकना होगा. असली चुनौती संस्थानों को फिर से तटस्थ बनाने की ही है.

हरियाणा में एक तो जम्मू-कश्मीर में तीन चरण में होना है चुनाव

बता दें कि हरियाणा में चुनाव आयोग के नए शेड्यूल के मुताबिक, अब 1 अक्टूबर की जगह 5 अक्बूटर को मतदान होगा. इसके साथ ही मतगणना की तारीख भी बदल चुकी है. अब काउंटिंग 4 अक्टूबर की जगह 8 अक्टूबर को होगी. वहीं, जम्मू कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों पर तीन चरणों में मतदान होगा. पहले चरण में प्रदेश की 24 विधानसभा सीट पर 18 सिंतबर को मतदान होगा. इसी तरह दूसरे चरण जम्मू कश्मीर की 26 विधानसभा सीटों पर 25 सितंबर 2024 को वोटिंग होगी. तीसरे और आखिरी चरण में जम्मू कश्मीर की 40 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *