सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 24 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Indian Arts Foundation: इंडियन आर्ट्स फाउंडेशन द्वारा किया गया कवि सम्मेलन का आयोजन : संजीव शर्माMCD New Guidelines: चौथी मंजिल और उससे ऊपर नहीं चल सकेंगे गेस्ट हाउस निगम नें लिया उचित फैसला श्री दत्त शर्माFriends Colony Industrial Area: फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में विकास कार्यों के लिए उद्यमियों ने विधायक संजय गोयल का जताया आभारYamuna Cleaning Delhi: यमुना की स्वच्छता के लिए लगातार प्रयासरत है ट्रिपल इंजन सरकार : प्रवेश शर्माWard Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबा

पंजाब पुलिस ने मूसेवाला केस में वांटेंड दोनों शूटर को एनकाउंटर में किया ढेर

2 मिनट पढ़ें
पंजाब पुलिस ने मूसेवाला केस में वांटेंड दोनों शूटर को एनकाउंटर में किया ढेर

पंजाब पुलिस ने मूसेवाला केस में वांटेंड दोनों शूटर को एनकाउंटर में किया ढेर

Advertisement

अमृतसर में पंजाब पुलिस ने गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल दोनों शूटर को मुठभेड़ में ढेर कर दिया इस दौरान पंजाब पुलिस के तीन जवान जख्मी हो गए शूटर जगरूप सिंह रूपा और मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नू कुसा गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल थे और घटना को अंजाम देने के बाद ये दोनों फरार हो गए थे।

गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात

आज दोनों के भकना गांव में छिपे होने की सूचना मिलने के बाद पंजाब पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई करीब तीन घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद दोनों को ढेर कर दिया गया इससे पहले पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ को देखते हुए लोगों से घरों में रहने को कहा गया है उस स्थान से गोलियां चलने की आवाजें सुनाईं दीं जहां आरोपियों के छिपे होने की बात कही जा रही थी गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

कुसा ने मूसेवाला पर चलाई थी गोली

गौरतलब है कि गायक शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को मानसा गांव में कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी सीसीटीवी फुटेज में रूपा और कुसा 21 जून को मोगा जिले में समालसर में मोटरसाइकिल पर बैठे दिखाई दिए थे पुलिस ने छह हमलावरों की पहचान की है, जो हत्या में शामिल दो मॉड्यूल का हिस्सा थे।

Advertisement

कुसा और रूपा ने एक कार छीनी और भाग गए

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने तीन शूटर – प्रियव्रत फौजी, कशिश और अंकित सिरसा को पहले पकड़ा था रूपा और कुसा दूसरे मॉड्यूल का हिस्सा थे समझा जाता है कि कुसा ने मूसेवाला पर गोली चलाई थी कुसा और रूपा 29 मई को मानसा जिले के जवाहर के गांव में मूसेवाला की कार का पीछा कर रहे थे यह दोनों टोयोटा कोरोला कार में थे हत्या को अंजाम देने के बाद कुसा और रूपा ने एक कार छीनी और भाग गए यह कार बाद में मोगा जिले में खड़ी पाई गई।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *