सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 24 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Indian Arts Foundation: इंडियन आर्ट्स फाउंडेशन द्वारा किया गया कवि सम्मेलन का आयोजन : संजीव शर्माMCD New Guidelines: चौथी मंजिल और उससे ऊपर नहीं चल सकेंगे गेस्ट हाउस निगम नें लिया उचित फैसला श्री दत्त शर्माFriends Colony Industrial Area: फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में विकास कार्यों के लिए उद्यमियों ने विधायक संजय गोयल का जताया आभारYamuna Cleaning Delhi: यमुना की स्वच्छता के लिए लगातार प्रयासरत है ट्रिपल इंजन सरकार : प्रवेश शर्माWard Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबा

दिल्ली मेट्रो स्टेशन के पिलर पर मिले खालिस्तान समर्थक स्लोगन, पीएम मोदी विरोधी नारे, जांच में जुटी पुलिस

2 मिनट पढ़ें
दिल्ली मेट्रो स्टेशन के पिलर पर मिले खालिस्तान समर्थक स्लोगन, पीएम मोदी विरोधी नारे, जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली मेट्रो स्टेशन के पिलर पर मिले खालिस्तान समर्थक स्लोगन, पीएम मोदी विरोधी नारे, जांच में जुटी पुलिस

Advertisement

Delhi News: लोकसभा चुनाव अब अपने चौथे चरण की तरफ अग्रसर है. 13 मई को चौथे चऱण का मतदान कराया जाएगा. इस बीच राजधानी दिल्ली  के मेट्रो स्टेशन के पिलर पर खालिस्तान समर्थक चित्र और पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के खिलाफ के नारे लिखे पाए गए हैं. दिल्ली पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए स्लोगन और चित्र को काले रंग की स्याही से मिटा दिया है.

बताया जा रहा है कि यह दिल्ली मेट्रो के करोल बाग और झंडेवालां स्टेशन के पिलर पर पाया गया था. स्लोगन लिखने में इस्तेमाल किए गए रंग का कंटेनर भी वहां बरामद किया गया है. दिल्ली पुलिस ने मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. इसक साथ ही संबंधित मेट्रो स्टेशन से अपील की गई है कि वे सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराएं ताकि आरोपियों  की पहचान की जा सके और उन्हें पकड़ा जा सके.

 

Advertisement

26 जनवरी को मिली थी ऐसी ही धमकी
यह पहली बार नहीं है जब राजधानी दिल्ली में खालिस्तान समर्थित नारे या भित्तिचित्र दीवारों पर लिखे पाए गए हैं. साल की शुरुआत में भी उत्तम नगर में ऐसा मामला आया था. गणतंत्र दिवस के अवसर पर सरकारी स्कूल की दीवार पर नारे लिख दिए गए थे जिसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने उसे मिटाया था.

उधर, दूसरी तरफ आज ही दिल्ली के दो अस्पतालों को बम की धमकी भरा ईमेल आया है. ये दोनों बुराड़ी और मंगोलपुरी के बड़े अस्पताल हैं जहां हर रोज बड़ी संख्या में मरीजों का इलाज होता है. उधर, चुनावी मौसम में इस तरह की घटनाएं दिल्ली पुलिस की भी मुश्किलें बढ़ा रहा है. 25 मई को राजधानी दिल्ली की 7 सीटों पर लोकसभा चुनाव के तहत मतदान कराए जाने हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *