सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

IPL 2022, MI vs KKR: पैट कमिंस के तूफ़ान में उड़े मुंबई के इंडियंस, केकेआर 5 विकेट से जीता

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

IPL सीजन 15 का 14वां मैच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। जहां पैट कमिंस की तूफ़ानी पारी के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हराया। मुंबई इंडियंस की ये लगातार तीसरी हार है तो वही इस जीत के साथ केकेआर पॉइंट्स टेबल में नंबर 1 पर काबिज हुई। पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई के इंडियंस शुरुआत ख़राब रही। कप्तान रोहित शर्मा महज 3 रन बनाकर उमेश यादव की गेंद पर आउट हो गए। पावरप्ले में मुंबई ने एक विकेट खोकर 35 रन बनाए। दूसरा झटका मुंबई को डेवाल्ड ब्रेविस के रूप में लगा जो 29 रन बनाकर चलते बने। तीसरा विकेट मुंबई का ईशान किशन के तौर पर गिरा, जो 21 गेंदों में 14 रन बना सके। सूर्यकुमार यादव 52 रन बनाकर आउट हुए। तिलक वर्मा 38 रन बनाकर और किरोन पोलार्ड 22 रन बनाकर नाबाद लौटे। इस तरह मुंबई ने 4 विकेट पर 161 रन का स्कोर खड़ा किया। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए पैट कमिंस ने 2 जबकि उमेश यादव और वरुण चक्रवर्ती ने 1-1 विकेट चटकाए।

पैट कमिंस का 15 गेंदों में 56 रनों की तूफानी पारी

पैट कमिंट- India TV Hindi

162 रन के जवाब में केकेआर के लिए वेंकटेश अय्यर के साथ अजिंक्य रहाणे ने पारी का आगाज किया। हालांकि, रहाणे 7 रन बनाकर आउट हो गए। श्रेयस अय्यर भी जल्दी आउट हो गए। उन्होंंने 10 रन बनाए। तीसरे विकेट के तौर पर सैम बिलिंग्स (17) पवेलियन लौटे। नितीश राणा (8) चौथे विकेट के तौर पर आउट हुए। आंद्रे रसेल 11 रन बनाकर चलते बने। पैट कमिंस 15 गेंदों में 56 रन बनाकर नाबाद लौटे। केकेआर के ऑलराउंडर पैट कमिंस ने एक ओवर में 35 रन बटोरकर मुकाबले को 16 ओवर में ही खत्म कर दिया। इसके अलावा वे आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले संयुक्त रूप से पहले खिलाड़ी बन गए। वेंकटेश अय्यर ने भी 41 गेंदों में नाबाद 50 रन बनाए। इस तरह कोलकाता नाइट राइडर्स ने 16 ओवर में 5 विकेट पर 162 रन बना लक्ष्य हासिल किया। 15 गेंदों में 56 रन धमाकेदार पारी खेल कोलकाता नाइट राइडर्स को शानदार जीत दिलाने वाले ऑलराउंडर पैट कमिंस “मैन ऑफ़ द मैच” बने।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *