सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 24 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Indian Arts Foundation: इंडियन आर्ट्स फाउंडेशन द्वारा किया गया कवि सम्मेलन का आयोजन : संजीव शर्माMCD New Guidelines: चौथी मंजिल और उससे ऊपर नहीं चल सकेंगे गेस्ट हाउस निगम नें लिया उचित फैसला श्री दत्त शर्माFriends Colony Industrial Area: फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में विकास कार्यों के लिए उद्यमियों ने विधायक संजय गोयल का जताया आभारYamuna Cleaning Delhi: यमुना की स्वच्छता के लिए लगातार प्रयासरत है ट्रिपल इंजन सरकार : प्रवेश शर्माWard Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबा

समुद्र के रास्ते भारत में घुसना चाहते थे पाकिस्तानी, ATS ने 9 को दबोचा; 280 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त

2 मिनट पढ़ें
समुद्र के रास्ते भारत में घुसना चाहते थे पाकिस्तानी, ATS ने 9 को दबोचा; 280 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त

समुद्र के रास्ते भारत में घुसना चाहते थे पाकिस्तानी, ATS ने 9 को दबोचा; 280 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त

Advertisement

समुद्र के रास्ते भारत में घुसना चाहते थे पाकिस्तानी, ATS ने 9 को दबोचा; 280 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त

गुजरात एटीएस ने 9 पाकिस्तानियों को दबोचा है जो समुद्र के रास्ते से भारत में घुसने की फिराक में थे। एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात ATS ने राज्य के तट के पास अरब सागर में चालक दल के नौ सदस्यों के साथ एक पाकिस्तानी नाव को पकड़ा है और 280 करोड़ रुपये की हेरोइन भी जब्त की है।

प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि तटरक्षक बल के जहाजों ने पाकिस्तानी नाव ‘अल हज’ को रोक लिया और उसे भागने से पहले ही पकड़ लिया। अधिकारियों को नाव पर 280 करोड़ रुपये की हेरोइन मिली है। बयान में कहा गया है कि नाव और उसके चालक दल के सदस्यों को आगे की जांच के लिए गुजरात के कच्छ जिले के जखाऊ बंदरगाह लाया गया।

Advertisement

आईसीजी अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी नाव ‘अल हज’ ने 9 पाकिस्तानी चालक दल के सदस्यों के साथ कल देर रात भारतीय जल सीमा में प्रवेश किया। एडवांस खुफिया जानकारी के साथ, 2 गुजरात एटीएस ऑपरेटिव्स के साथ एक तट रक्षक नाव ने पाकिस्तानी नाव को इंटरसेप्ट किया। जिसके बाद वे पानी में नशीले पदार्थों के पैकेट फेंक कर पाकिस्तान लौटने का प्रयास करने लगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *