सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 24 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Indian Arts Foundation: इंडियन आर्ट्स फाउंडेशन द्वारा किया गया कवि सम्मेलन का आयोजन : संजीव शर्माMCD New Guidelines: चौथी मंजिल और उससे ऊपर नहीं चल सकेंगे गेस्ट हाउस निगम नें लिया उचित फैसला श्री दत्त शर्माFriends Colony Industrial Area: फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में विकास कार्यों के लिए उद्यमियों ने विधायक संजय गोयल का जताया आभारYamuna Cleaning Delhi: यमुना की स्वच्छता के लिए लगातार प्रयासरत है ट्रिपल इंजन सरकार : प्रवेश शर्माWard Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबा

Om Prakash Chautala: फिर जेल जाएंगे ओम प्रकाश चौटाला, आय से ज्यादा संपत्ति केस में 4 साल की सजा, 50 लाख जुर्माना

2 मिनट पढ़ें
Om Prakash Chautala: फिर जेल जाएंगे ओम प्रकाश चौटाला, आय से ज्यादा संपत्ति केस में 4 साल की सजा, 50 लाख जुर्माना

Om Prakash Chautala: फिर जेल जाएंगे ओम प्रकाश चौटाला, आय से ज्यादा संपत्ति केस में 4 साल की सजा, 50 लाख जुर्माना

Advertisement

Om Prakash Chautala: फिर जेल जाएंगे ओम प्रकाश चौटाला, आय से ज्यादा संपत्ति केस में 4 साल की सजा, 50 लाख जुर्माना

आय से ज्यादा संपत्ति के मामले में हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला को अदालत ने चार साल की सजा सुनाई है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने इस मामले में चौटाला पर 50 लाख रुपये का जुर्माना भी ठोका है। इसके अलावा इंडियन नैशनल लोकदल के नेता की चार संपत्तियां भी जब्त की जाएंगी। चौटाला पर साल 1993 से 2006 के बीच आय के अलावा अज्ञात स्रोतों से करीब 6.09 करोड़ की संपत्ति अर्जित करने का आरोप था। इस पर सुनवाई करते हुए दिल्ली की अदालत ने 19 मई को चौटाला को दोषी करार दिया था।

Advertisement

चार्जशीट के मुताबिक चौटाला ने अचल संपत्ति जमा की थी

इसके बाद स्पेशल जज विकास ढुल ने सजा तय करने के लिए 26 मई की तारीख तय की थी। कल सजा पर बहस पूरी हो गई थी। अदालत ने इसके बाद सजा के लिए आज दोपहर दो बजे का वक्त तय किया था। ओम प्रकाश चौटाला पर आरोप है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए उन्होंने अवैध तरीके से परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों के साथ भ्रष्टाचार किया। चार्जशीट के मुताबिक चौटाला ने अचल संपत्ति जमा की थी। 3 अप्रैल, 2006 को हरियाणा के पूर्व सीएम चौटाला पर केस दर्ज हुआ था। वहीं इस मामले की जांच के बाद चौटाला के खिलाफ 26 मार्च, 2010 को चार्जशीट दाखिल की गई थी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *