सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

सुपर-8 में पहुंचने के लिए अब पाकिस्तान को चाहिए भारत और आयरलैंड का सहारा, आसान भाषा में समझिए पूरा गणित

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

सुपर-8 में पहुंचने के लिए अब पाकिस्तान को चाहिए भारत और आयरलैंड का सहारा, आसान भाषा में समझिए पूरा गणित

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान टीम ग्रुप स्टेज के शुरुआती दोनों मुकाबले गंवा चुकी है. अब टीम को सुपर-8 में जगह बनाने के लिए भारत और आयरलैंड का सहारा लेना होगा.

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान की मुश्किलें कम होने के नाम नहीं ले रही हैं. बाबर आज़म की कप्तानी वाली पाकिस्तान ने बीते रविवार (09 जून) भारत के खिलाफ मुकाबला गंवा दिया. इससे पहले पाकिस्तान को अमेरिका के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी, जो टूर्नामेंट में उनका पहला मैच था. पाकिस्तान ने अब तक दो मैच खेल लिए हैं और दोनों में ही उन्हें हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उनके सुपर-8 में पहुंचने पर तलवार लकटती हुई दिख रही है. पाकिस्तान को यहां से सुपर-8 में पहुंचने के लिए आयरलैंड और भारत का सहारा चाहिए होगा.

इस तरह भारत और आयरलैंड की मदद से सुपर-8 में पहुंच सकती है पाकिस्तान 

तो पाकिस्तान को यहां से सुपर-8 में पहुंचने के लिए कई पापड़ बेलने पड़ेंगे और भारत-आयरलैंड की हार-जीत पर भी निर्भर होना पड़ेगा. अब पाक टीम को ग्रुप स्टेज के आखिरी दो मैच कनाडा (11 जून) और आयरलैंड (16 जून) के खिलाफ खेलने हैं. बता दें कि विश्व कप में कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें ‘ए’ से ‘डी’ तक चार ग्रुप में बांटा गया है. हर ग्रुप में टॉप-2 पर रहने वाली टीमें सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करेंगी. पाकिस्तान का सुपर-8 में पहुंचने के लिए ऐसा होगा समीकरण…

सबसे पहले पाकिस्तान को कनाडा के खिलाफ खेले जाने वाले अपने ग्रुप स्टेज के तीसरे मुकाबले को हर हाल में जीतना होगा. बाकी समीकरण कनाडा के खिलाफ जीत के बाद ही काम आएगा. अगर पाकिस्तान कनाडा के खिलाफ भी हार जाती है तो टीम नॉकआउट हो जाएगी.

Advertisement

इसके बाद 12 जून को भारत और अमेरिका के बीच खेले जाने वाले मैच में पाकिस्तान को उम्मीद करनी होगी कि टीम इंडिया जीते, जिससे उन्हें फायदा पहुंचे.

फिर 14 जून को अमेरिका और आयरलैंड के बीच मैच खेला जाएगा. इस मैच में पाकिस्तान को आयरलैंड की जीत और अमेरिका हार की उम्मीद करनी होगी, जिससे उनकी सुपर-8 में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार रहे.

15 जून को भारत और कनाडा के बीच मुकाबला खेला जाएगा. इस मैच में पाकिस्तान को भारत की जीत की उम्मीद करनी होगी, जिससे उन्हें फायदा पहुंच सके.

फिर 16 जून को पाकिस्तान अपने ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी. इस मैच में पाकिस्तान को हर हाल में जीत हासिल करनी होगी. अगर पाकिस्तान आयरलैंड के खिलाफ मुकाबला गंवा देती है, तो उनका सुपर-8 में पहुंचने का सपना टूट जाएगा.

हालांकि इस पूरे समीकरण के बाद भी बात नेट रनरेट पर अटकेगी. अगर पूरा समीकरण ऐसा ही होता है, तो पाकिस्तान और अमेरिका में बेहतर नेट रनरेट वाली टीम सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करेगी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *