सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को राहत नहीं, न्यायिक हिरासत फिर बढ़ी

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Arvind Kejriwal judicial custody extended till Sep 25 in excise scam case दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को राहत नहीं, न्यायिक हिरासत फिर बढ़ी

 

Arvind Kejriwal Judicial Custody: दिल्ली की अदालत ने बुधवार (11 सितंबर) को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 25 सितंबर तक के लिए बढ़ा दी. वहीं, दिल्ली की अदालत ने एक्साइज पॉलिसी केस में आम आदमी पार्टी के नेता दुर्गेश पाठक को जमानत दे दी है. आप नेता को एक लाख रुपये के जमानती बॉन्ड पर जमानत दी गई है. 

सीएम अरविंद केजरीवाल और हिरासत में लिए गए अन्य लोग तिहाड़ जेल से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुए. इस दौरान सुनवाई करते हुए सीएम केजरीवाल की जमानत 25 सितंबर तक बढ़ा दी गई. गौरतलब है कि सीनियर एडवोकेट अभिषेक मनु सिंघवी सुप्रीम कोर्ट में सीएम अरविंद केजरीवाल के पक्ष में लड़ रहे हैं. सीबीआई का आरोप है कि आम आदमी पार्टी को एक्साइज पॉलिसी केस से जुड़े कथित घोटाले में अवैध धन से फायदा हुआ है.

21 मार्च को अरेस्ट हुए थे सीएम केजरीवाल
जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली एक्साइज पॉलिसी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इसी साल 21 मार्च को अरेस्ट किया था. इसके बाद जुलाई में CBI ने इस कथित घोटाले में सीएम केजरीवाल पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था.

Advertisement

सुप्रीम कोर्ट ने दी थी अंतिरम जमानत
इस कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी द्वारा अरेस्ट हुए सीएम अरविंद केजरीवाल को 12 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दी थी. हालांकि, सीबीआई अरेस्ट केस में उन्हें अभी भी जेल में रहना होगा.

इससे पहले 27 अगस्त और फिर 3 सितंबर को सीएम अरविंद केजरीवाल की हिरासत 11 सितंबर तक बढ़ाई गई थी. अब फिर से उन्हें 25 सितंबर तक कस्टडी में ही रहना होगा.

दुर्गेश पाठक ने बीजेपी पर लगाया आरोप
आप नेता दुर्गेश पाठक ने जमानत मिलने के बाद बुधवार को कहा कि वह कई साल से यह ड्रामा देख रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी झूठे मामलों के जरिए आम आदमी पार्टी को खत्म करना चाहते हैं. लेकिन, अब सच सामने आ रहा है. सभी को जमानत मिल रही है और सभी जेल से बाहर आ रहे हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *