सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Disability Empowerment: दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार के प्रयास सराहनीय: विनोद जायसAnti-Rabies Vaccine: जानवरों के हमलों के शिकार लोगों को समय पर उपचार उपलब्ध कराना निगम की प्राथमिकता: मुकेश बंसलKarwa Chauth Mahotsav: दिल्ली नगर निगम के सिविक सेंटर में भव्य करवा चौथ महोत्सव, महिलाओं के हस्तनिर्मित उत्पादों ने खींचा ध्यानChhath Puja Preparation: छठ महापर्व की तैयारियों में जुटी दिल्ली सरकार, सूर घाट की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश: रामनारायण दुबेFree Medical Camp: चौधरी कृष्ण पाल सिंह तोमर की याद में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, विनोद राणा ने दी जानकारीFarmers Welfare: बंसीलाल गुर्जर का अभिनंदन करने पहुंची दिल्ली प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा की टीमStudent Hostel Scheme: छात्रों को होगा फायदा, ट्रिपल इंजन सरकार लगातार कर रही जनहित में काम: रोमेश चंद्र गुप्ताSpain Train Accident: स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की भीषण टक्कर, 68 लोगों की मौत, सैकड़ों यात्री प्रभावित, पटरी से उतरकर खाई में गिरे डिब्बे, बड़े पैमाने पर बचाव अभियान जारी

मूसेवाला के हत्यारों का नया वीडियो आया सामने, कार में हथियार लहराते दिख रहे शूटर्स

3 मिनट पढ़ें
मूसेवाला के हत्यारों का नया वीडियो आया सामने, कार में हथियार लहराते दिख रहे शूटर्स

मूसेवाला के हत्यारों का नया वीडियो आया सामने, कार में हथियार लहराते दिख रहे शूटर्स

 

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के सिलसिले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मूसेवाला को कथित तौर पर करीब से गोली मारने वाला शूटर अंकित सिरसा भी शामिल है। पुलिस मामले में अभी तक पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। अंकित हरियाणा के सिरसा गांव का रहने वाला है और राजस्थान में उसके खिलाफ हत्या की कोशिश के आरोप में दो मामले दर्ज हैं। वह महज 4 महीने पहले ही गैंग में शामिल हुआ था। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों के कई वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं।

पंजाब पुलिस की तीन वर्दी, दो मोबाइल फोन, एक डोंगल और सिम कार्ड बरामद

एक वायरल वीडियो में कार के अंदर बैठे सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपी अंकित सिरसा, प्रियव्रत फौजी, कपिल, सचिन भिवानी और दीपक बंदूकों को प्रदर्शन करते दिख रहे हैं। यह वीडियो कब का है और कहां का है? इस बारे में अभी पता नहीं चल सका है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस अंकित और भिवानी के पास से दो पिस्टल और 19 कारतूस, पंजाब पुलिस की तीन वर्दी, दो मोबाइल फोन, एक डोंगल और सिम कार्ड बरामद हुआ है। गौरतलब है कि सिद्धू मूसेवाला की पंजाब के मानसा जिले में 29 मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मूसेवाला की हत्या के मामले में पिछले महीने स्पेशल सेल ने दो शूटरों समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया था। इनकी पहचान हरियाणा के सोनीपत जिले के निवासी प्रियव्रत उर्फ फौजी (26), झज्जर जिले के रहने वाले कशिश और पंजाब के बठिंडा निवासी केशव कुमार (29) के तौर पर हुई थी।

रविवार रात को कश्मीरी गेट इलाके से गिरफ्तार

स्पेशल सेल के अधिकारियों के मुताबिक, अंकित सिरसा और सचिन भिवानी को रविवार रात को कश्मीरी गेट इलाके से गिरफ्तार किया गया है। दोनों ही लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार गैंग के वॉन्टेड अपराधी हैं। पुलिस के अनुसार, अंकित पंजाबी गायक की हत्या में शामिल शूटर में से एक है, जबकि सचिन भिवानी ने इन शूटर को शरण और अन्य सहायता मुहैया कराई थी। हरियाणा का रहने वाला सचिन राजस्थान में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का काम देखता है। वह राजस्थान के चुरू में एक अन्य मामले में भी वॉन्टेड है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *